फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   MLA Sarraf asked for budget of crores from CM

Bhiwani News: विधायक सर्राफ ने मांगा सीएम से करोड़ों का बजट

Wed, 22 Feb 2023 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 22 Feb 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
MLA Sarraf asked for budget of crores from CM
 विधायक घनश्याम सर्राफ।
भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने बजट सत्र के दौरान शहर के सीवर व अन्य व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं का बजट मांगा है। इनके अलावा ग्रामीण इलाकों की सड़कों व स्वास्थ्य केंद्रों के जीर्णोद्धार के लिए बजट की मांग की। विधायक ने बजट सत्र के दौरान कहा कि शहर की मुख्य सीवर लाइन जाम है। दिल्ली की कंपनी को ठेका दिया था वह बीच में ही काम छोड़कर चली गई है।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि शहर में एनएच 709 ई का कार्य का बजट स्टेट से किया जाए, जो प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग में पेंडिग है। बजट में इस 25 करोड़ की योजना को शामिल किया जाए। सेक्टर 13 व 23 की सड़कों को आरसीसी का बनाने, स्थानीय निकाय में शहर के भेजे गए पेंडिंग कार्य पूरा करवाया जाए। सब्जी मंडी को शहर से बाहर शिफ्ट करवाने और अनाज मंडी में सीवरेज की नई लाइन डलवाई जाए। इसी तरह गांव ढाणी जंगा से नवां ढाणी, झरवाई तक रोड बनाने, गांव मानहेरू सीएचसी, राजगढ सब सेंटर, देवसर व हालुवास के सब सेंटरों के नए भवन बनाए जाए। ठोस कचरा प्लांट शहर से दूर स्थापित किया जाए।
विज्ञापन

--------
मैस्टिक एस्फाल्ट की लेयर से बनेगी सड़क
विधायक घनश्याम सर्राफ की मांग पर सरकार ने अजीमगढ़ चौक से लेकर प्यारेलाल हलवाई तक की सड़क को दुरुस्त करके उस पर मैस्टिक एस्फाल्ट की लेयर बिछाने का फैसला लिया है। इस सड़क पर करीब 25 एमएम की उक्त लेयर होगी, जिस पर करीब 64 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed