{"_id":"631a2f1221b2b976f819cdb9","slug":"mla-reached-government-school-ask-children-to-check-attendance-register-bhiwani-news-hsr6413882122","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक सर्राफ ने जांचे शिक्षकों के हाजिरी रजिस्टर,बच्चों से पूछे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक सर्राफ ने जांचे शिक्षकों के हाजिरी रजिस्टर,बच्चों से पूछे सवाल
विज्ञापन
भिवानी। लगातार दूसरे दिन पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ एक्टिव मोड में नजर आए। उन्होंने वीरवार को सेवानगर स्थित सरकारी स्कूल और बीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। सरकारी स्कूल में स्टाफ का हाजिरी रजिस्टर जांच बच्चों से सवाल भी किये और सही जवाब देने वाले बच्चों की पीठ भी थपथपाई। यहां पांच कमरों में 667 बच्चे पढ़ रहे थे। जिस पर उन्होंने प्रस्ताव बना मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के पास भेजने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री ने बीडीपीओ कार्यालय भी जांचा, जहां रजिस्टर में तो कर्मचारियों की हाजिरी थी और कुर्सियां खाली। इतना ही नहीं कर्मचारियों के नहीं होने के बावजूद भी पंखे चल रहे थे। जिस पर पूर्व मंत्री एवं विधायक सर्राफ खासे खफा दिखे।
वीरवार को दोपहर 01:15 बजे पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ सेवानगर स्थित सरकारी स्कूल में पहुंचे। शिक्षकों के हाजिरी रजिस्टर की जांच की। सभी शिक्षक हाजिरी मिले, लेकिन विधायक के छुट्टी के वक्त निरीक्षण करने के चलते शिक्षकों भी दंग रह गए। एक भवन में तीन स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई करने के चलते विधायक सर्राफ ने शीघ्र नए भवन का प्रस्ताव बनवाकर सरकार को भेजने का आश्वासन दिया।
पांच कमरों में पढ़ रहे 667 बच्चे
निरीक्षण के दौरान उक्त स्कूल के पांच कमरों में 667 बच्चे पढ़ाई करते मिले। कमरों की कमी की वजह से बच्चों को बरामदों व स्टाफ रूम में बैठाया था। विधायक सर्राफ से शिक्षकों ने स्कूल भवन की कमी की बात दोहराई। इस दौरान स्कूल मुखिया ने विधायक सर्राफ को जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे भवन के प्रस्ताव की प्रति भी सौंपी। जिस पर विधायक सर्राफ ने कहा कि वे शीघ्र उक्त स्कूल के भवन के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजेंगे।
विज्ञापन
---------
बीडीपीओ कार्यालय में रजिस्टर में हाजिरी पर कर्मचारी गायब
वीरवार को करीब ढाई बजे विधायक सर्राफ बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे और हाजिरी रजिस्टर की जांच की। जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों की रजिस्टर में हाजिरी थी, लेकिन कार्यालय में नहीं मिले। मनेरगा कार्यालय को छोड़कर अधिकांश कार्यालय में अधिकारी नदारद थे। कुर्सियां खाली थी, लेकिन उनके ऊपर पंखे चल रहे थे। विधायक ने इसकी जानकारी लेनी चाही तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाया।विधायक सर्राफ ने कहा कि लोगों के कार्यालय समय पर होने चाहिए। कोई भी कार्य लटकना नहीं चाहिए।
----------
सीएम से करेंगे शिकायत : सर्राफ
सेवानगर स्थित सरकारी स्कूल और बीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया है। दोनों जगहों पर कुछ खामियां मिली है। वे इस बारे में मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री से शिकायत करेंगे। सरकारी स्कूल के भवन में तीन स्कूलों के बच्चे बैठते हैं। कमरों की संख्या कम है और बच्चों की संख्या ज्यादा है। उक्त स्कूल में अतिरिक्त कमरों या नए भवन की जरूरत है। उसका शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
- घनश्याम सर्राफ, विधायक, भिवानी