{"_id":"6715962ee298cfdd090a3727","slug":"mla-assured-to-fulfill-the-demands-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-124629-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विधायक ने मांगोंं को पूरा करवाने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विधायक ने मांगोंं को पूरा करवाने का दिया आश्वासन
Mon, 21 Oct 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के सामने गांव प्रेमनगर वासियों द्वारा पिछले तीन वर्षों से अपनी विश्वविद्यालय से संबंधित विभिन्न मांगों के लिए दिए जा रहे धरने पर बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि पहुंचे।
धरने पर आज के अध्यक्ष कैप्टन कलम सिंह ने विधायक को अपनी मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने विधायक को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में गांव प्रेमनगर वासियों के लिए नौकरियों में आरक्षण, गलत दीवार को हटाना व गांव के विकास से संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं सहित सभी मांगों से अवगत करवाया। जिन्हें सुनकर विधायक कपूर वाल्मीकि ने गांववासियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री से बात करेंगे तथा धरने की कमेटी की मुलाकात सीएम से करवाएंगे। विधायक ने कहा कि वे जल्द से जल्द धरने की मांगों को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर सरपंच राजेश बूरा, जयसिंह दुहन, सुमित, मोनू बूरा, राजेश, प्रवीण बूरा, साहिल वाल्मीकि, नीटू वाल्मीकि, मनोज, मौजूद रहे।