फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Miscreants opened fire on murder accused in Bhiwani

Bhiwani: हत्या के आरोपी पर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोली, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल सचिन पर शक

Mon, 27 Nov 2023 12:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 27 Nov 2023 12:19 PM IST
सार

भिवानी के तोशाम बाईपास पर सोमवार सुबह नौ बजे वारदात हुई है। हरिया को तीन गोलियां लगी हैं, उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। आरोप है कि सचिन ने जेल से ही पहले भी हरिया की हत्या की कोशिश की थी। पुलिस ने हथियारों के साथ पांच को गिरफ्तार किया था।  

विज्ञापन
Miscreants opened fire on murder accused in Bhiwani
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में जिम ट्रेनर रवि की हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आए हरिकिशन उर्फ हरिया पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे दो बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग में हत्या के आरोपी हरिया को तीन गोलियां लगीं। जिसे गंभीर हालत में परिजन नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

विज्ञापन


हत्या आरोपी तोशाम बाईपास क्षेत्र निवासी हरिकिशन उर्फ हरिया पर फायरिंग कराने का शक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे सचिन पर है, जो पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल होने के चलते जेल में बंद है। करीब एक साल पहले जिम ट्रेनर रवि के अपहरण के बाद उसकी हत्या हुई थी, जिसमें हरिकिशन उर्फ हरिया हत्याकांड में मुख्य आरोपी है और करीब दो माह पहले जमानत पर बाहर आया है। सोमवार को हरिया पर फायरिंग के बाद भिवानी सीआईए और शहर थाना पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

तोशाम बाईपास की डॉबर कॉलोनी चारामंडी गेट के समीप हरिकिशन उर्फ हरिया सोमवार सुबह नौ बजे अपने घर के बाहर बैठा था कि इसी दौरान दो बाइकों पर चार से पांच बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंचे। हरिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हरिया की बाजू, कूल्हे और पैर में तीन गोलियां लगीं। इसके बाद वह भागकर अपने घर के अंदर घुस गया।

बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद वहां से भाग गए। वहीं लहूलुहान हालत में घायल हरिया को परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। अनाज मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं सीआईए की टीम भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने घर के बाहर से गोलियों के आठ से दस खोल बरामद किए हैं। हरिकिशन उर्फ हरिया की पुरानी खूनी रंजिश चली आ रही है।


अगस्त में भिवानी पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया था। ये पांचों बदमाश लॉरेंस गैंग के सचिन के कहने पर जिम ट्रेनर की हत्या में आरोपी हरिकिशन उर्फ हरिया की हत्या की फिराक में थे। इनके पास से तीन आधुनिक पिस्तौल, 70 कारतूस व तीन खाली मैगजीन बरामद की थीं। सचिन जेल में बंद है, उसने जेल से ही हरिया की हत्या की साजिश रची थी, जिसमें नाकाम रहे थे। भिवानी जिले के गांव बोहल निवासी गैंगस्टर सचिन पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड के चलते जेल में बंद है।
 
तोशाम बाईपास पर सुबह घर के आगे गोली चलने की सूचना मिली थी। इसमें हरिकिशन उर्फ हरिया को गोली लगी है। फिलहाल उसका रोहतक के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके बाद ही इस संबंध में हत्या प्रयास के इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। हरिया हत्या के एक मामले में जेल में बंद था और करीब एक माह पहले ही वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। - दीपक कुमार, इंचार्ज, अनाज मंडी पुलिस चौकी भिवानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed