{"_id":"66805a4ad4f68b52a20382d4","slug":"minister-of-state-for-sports-started-the-campaign-by-planting-trees-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-119408-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पर्यावरण, वन एवं खेल राज्य मंत्री ने पौधरोपण कर किया अभियान का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पर्यावरण, वन एवं खेल राज्य मंत्री ने पौधरोपण कर किया अभियान का आगाज
Sun, 30 Jun 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में पौधरोपण करते राज्यमंत्री संजय सिंह, चरणदास महाराज व अन्य।
भिवानी। पर्यावरण असंतुलन के कारण मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है, जिसके दुष्परिणाम आज प्रत्येक जन को भुगतने पड़ रहे है। ऐसे में भविष्य में पर्यावरण संबंधी दुष्प्रभावों से निजात पाने के लिए प्रत्येक जन को चाहिए कि वह इस मानसून के मौसम अधिक से अधिक पौधरोपण करें, क्योंकि मानसून का मौसम पौधरोपण के लिए सबसे अनुकूल होता है।
ये बात प्रदेश के पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव तथा खेल राज्य मंत्री संजय सिंह ने हनुमान जोहड़ी मंदिर में युवा जागृति जनकल्याण मिशन ट्रस्ट के पौधरोपण अभियान का आगाज करते हुए कहीं। राज्य मंत्री संजय सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रत्येक जन की जिम्मेदारी बनती है। अगर हर कोई अपने व्यस्त जीवन में एक घंटा भी निकालकर पर्यावरण संरक्षण का कार्य करें तो कोई भी ऐसा स्थल नहीं बचेगा, जहां पर हरियाली नहीं आएगी।
मंदिर के महंत बालयोगी चरणदास महाराज ने कहा कि युवा जागृति जनकल्याण मिशन ट्रस्ट ने शहर को हरा-भरा बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया है। इस मौके पर भाजपा स्वच्छता विभाग के जिला संयोजक रमेश सैनी ने कहा कि लोगों को आगे आकर कम से कम एक पौधा जरूर रोपित कर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। पेड़-पौधों हमारे जीवन के वरदान है। इस अवसर पर पुजारी ध्यानदास महाराज, भाजपा स्वच्छता विभाग जिला संयोजक रमेश सैनी, विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।