फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Middle-aged dead body found on roadside, murder report filed against two people

सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, दो लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged dead body found on roadside, murder report filed against two people
लोहारू। उपमंडल के गांव झांझड़ा में दो लोगों द्वारा एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की कथित रूप से हत्या कर मामले को सड़क दुर्घटना बनाने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे ने गांव के दो लोगों पर पिता की हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में झांझड़ा श्योराण निवासी संदीप ने बताया कि उसका पिता सूरत सिंह खाना खाकर खेत में गया हुआ था, इस दौरान अल सुबह किसी ने सूचना दी उसके पिताजी का शव एक होटल के सामने सड़क किनारे पड़ा हुआ है। जब मौके पर पहुंचकर देखा तो उनके शव के चेहरे पर चोट के निशान थे। संदीप ने आरोप लगाया है कि होटल के ही दो लोगों ने उसके पिताजी की हत्या कर, गुमराह करने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही लोहारू थाना प्रभारी विद्यानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक का शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed