फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Message sent from Hisar Jail to woman's phone, got a contract to kill your son

हिसार जेल से महिला के फोन पर भेजा मैसेज, तेरे बेटे को मारने की सुपारी मिली है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Message sent from Hisar Jail to woman's phone, got a contract to kill your son
भिवानी। एक महिला के फोन पर हिसार जेल से मैसेज भेजकर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस थाना में दी है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव जीताखेड़ी निवासी सुनीता ने बताया कि उसके पति कर्मबीर दहिया की आठ साल पहले मौत हो चुकी है। उसके पास 16 साल का एक लड़का प्रतीक है, जो दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। उसके मोबाइल फोन पर चार जून को एक मैसेज आया। जिससे उसने पूछा कि आप कौन हो, उसने लिखा कि विनोद पानू सेंट्रल जेल हिसार। इसके बाद पांच जून को भी मैसेज आया। इसके बाद छह जून की सुबह छह बजे उसके फोन पर फिर से मैसेज आया कि तेरे बेटे की सुपारी मिली है और तेरे बेटे को मारने के पैसे मिले हैं। जब महिला ने उससे पूछा कि किसने उसके बेटे के रुपये दिए हैं तो उसने उसका नाम नहीं बताया। जब उसने मैसेज कर पूछा तो उसने बताया कि तेरे ही गांव के व्यक्ति से रुपये मिले हैं। इस पर महिला ने फोन पर की गई चैटिंग का स्क्रीन शॉट लेकर मामले की लिखित शिकायत बवानीखेड़ा पुलिस थाने में दी और अपने बेटे की जान को खतरा बताया। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर महिला के पास भेजे गए नंबर की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed