{"_id":"ba0c50039345ebeb0c4c99d11c5872ba","slug":"mentally-disturbed-young-man-put-the-noose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाया फंदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Sat, 18 Oct 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावड़ी गेट क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने फंदा लगा लिया। युवक का शव घर में पंखे के हुक से बंधी रस्सी से लटकता मिला। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे की है। बावड़ी गेट क्षेत्र में करीब 30 वर्षीय युवक सुरेंद्र कुमार का शव घर में ही पंखे के हुक से बंधी रस्सी पर लटका मिला। परिजनाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बृहस्पतिवार रात उसने फंदा लगा लिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। हेड कांस्टेबल सुभाष ने बताया कि परिजनों के अनुसार सुरेंद्र की मानसिक हालत खराब थी। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन