फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   90 trolley-loads of garbage were cleared at 1:30 AM in the presence of the police; 38 workers were taken into custody for protesting.

Bhiwani News: पुलिस की मौजूदगी में रात डेढ़ बजे 90 ट्रॉली कूड़े की उठान कराई, विरोध करने पर 38 कर्मचारी लिए हिरासत में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
90 trolley-loads of garbage were cleared at 1:30 AM in the presence of the police; 38 workers were taken into custody for protesting.
शहर में रात के समय सफाई  कर्मचारियों को हिरासत में लेती  पुलिस।
भिवानी। नगर परिषद प्रशासन ने शनिवार रात करीब डेढ़ बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सर्कुलर रोड समेत शहर के विभिन्न कचरा प्वाइंटों से करीब 90 ट्रॉली कूड़े की उठान कराई। कूड़ा उठान का विरोध कर रहे 38 सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें रातभर तोशाम थाने में रखने के बाद रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन का अमला जिला नगर आयुक्त हरबीर सिंह और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में जेसीबी, लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सर्कुलर रोड पर पहुंचा। इसकी भनक सफाई कर्मचारियों को लग गई। इसके बाद कर्मचारियों और अन्य कर्मचारी संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। तनातनी के बीच प्रशासन ने ठोस कचरा निस्तारण एजेंसी के कर्मचारियों से कूड़े की उठान कराई। इस दौरान आठ से दस महिला सफाई कर्मचारी भी हिरासत में ली गईं।
विज्ञापन

13 मई को हरियाणा सरकार के साथ हुए समझौते को लागू करने और अन्य लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने रविवार को विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास का घेराव किया। नगर परिषद के समक्ष चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के बीच प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन ने शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जबरन शहर से कूड़ा उठवाकर कर्मचारियों के लोकतांत्रिक संघर्ष को कमजोर करने का प्रयास किया। इसी कार्रवाई के विरोध में कर्मचारी विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास पर पहुंचे। विधायक के आवास पर नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने वहां करीब दो घंटे धरना दिया और नारेबाजी की। इसके बाद सभी कर्मचारी नगर परिषद स्थित मुख्य धरना स्थल पर लौट गए।

400 पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में कूड़ा उठान
शनिवार रात करीब डेढ़ बजे 400 पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में डीएमसी हरबीर सिंह और नगर परिषद अधिकारियों के साथ ठोस कचरा निस्तारण एजेंसी के कर्मचारी जेसीबी, लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ वैश्य महाविद्यालय से कृष्णा कॉलोनी मोड़ पर पहुंचे। यहां कूड़ा उठान के लिए कुछ ट्रॉलियां भरी गईं। कर्मचारियों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद प्रशासनिक अमले ने हांसी रोड, आईटीआई के पास, बंसीलाल पार्क के समीप सहित सर्कुलर रोड पर बने विभिन्न कचरा प्वाइंटों से करीब 90 ट्रॉली कूड़े की उठान कराई।

इन यूनियन नेताओं व कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए कर्मचारियों को बसों में भरकर पहले तोशाम थाने ले जाया गया। इसके बाद उन्हें बवानीखेड़ा होते हुए रविवार सुबह करीब सात बजे भिवानी लाकर छोड़ दिया गया। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि प्रशासन ने सैकड़ों पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में महज तीन-चार ट्रॉली कूड़ा उठाने का दिखावा किया है। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कुल 38 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। इनमें महिला कर्मचारी बाला और रेखा सहित पुरुष कर्मचारी कॉमरेड ओमप्रकाश, धर्मवीर सिंह भाटी, अशोक गोयत, अजय श्योराण, पुरुषोत्तम दानव, जयहिंद, प्रवीण और काली शामिल थे। बाद में इनमें से कई पदाधिकारियों को छोड़ दिया गया। कर्मचारी नेताओं के अनुसार हरियाणा में कुछ स्थानों पर मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

26 अगस्त को जिलास्तर पर होगा विरोध प्रदर्शन
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करने के बजाय दमनकारी नीतियां अपना रही है। सरकार और मंत्री लगातार भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार 13 मई को हुए समझौते का पत्र जारी कर देती है तो सफाई कर्मचारी तुरंत शहर को चमका देंगे।
नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल नगर पालिका या अग्निशमन कर्मचारियों की नहीं बल्कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों के अधिकारों की साझा लड़ाई है। इसमें दोनों संगठन अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने 26 अगस्त को होने वाले जिलास्तरीय प्रदर्शनों को और मजबूत करने तथा सरकार की जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करने का आह्वान किया।



नगर परिषद प्रशासन का प्रयास है कि शहर गंदगी से मुक्त बने। ठोस कचरा निस्तारण एजेंसी के कर्मचारियों ने शहर से कूड़े की उठान कराई है। कर्मचारियों से भी संयम रखने और हिंसक नहीं होने की अपील की गई है। - हरबीर सिंह, जिला नगर आयुक्त, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed