{"_id":"6a8b57a6b128cecc14011ac2","slug":"no-shortage-of-sugar-in-the-district-adequate-stock-available-apar-tiwari-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-155882-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चीनी की कमी नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : अपार तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चीनी की कमी नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : अपार तिवारी
विज्ञापन
भिवानी। जिले में चीनी की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने बताया कि चीनी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर विभाग लगातार निगरानी रख रहा है। उन्होंने आमजन से चीनी की कमी को लेकर चिंता नहीं करने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के चीनी (नियंत्रण) आदेश, 2025 के तहत चीनी डीलरों के लिए स्टॉक सीमा निर्धारित की गई है। इसके अनुसार डीलर चीनी की प्राप्ति की तारीख से 30 दिन से अधिक अवधि का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। देशभर में किसी भी समय किसी भी स्थान पर 4000 क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक भी नहीं रखा जा सकेगा। यह व्यवस्था 1 अगस्त 2026 से प्रभावी है और 30 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने बताया कि सभी डीलरों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर चीनी के स्टॉक की स्थिति प्रतिदिन घोषित करने और नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। पोर्टल पर सही और अद्यतन जानकारी उपलब्ध करवाना अनिवार्य है। गलत, अपूर्ण या विलंबित जानकारी देने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अपार तिवारी ने जिले के व्यापारियों, थोक विक्रेताओं और संबंधित डीलरों से निर्धारित स्टॉक सीमा तथा सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में चीनी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आमजन को इसकी कमी को लेकर किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।