फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Open counseling for journalism courses at CBLU will be held until the 31st.

Bhiwani News: सीबीएलयू में पत्रकारिता पाठ्यक्रमों में 31 तक होगी ओपन काउंसिलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Open counseling for journalism courses at CBLU will be held until the 31st.
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एमए लेटरल, डिप्लोमा और यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए ओपन काउंसिलिंग की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अब इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त तक रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। विश्वविद्यालय ने यह निर्णय विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए लिया है। विभागाध्यक्ष लक्खा सिंह ने बताया कि पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एमए लेटरल में पहली बार दाखिले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत शुरू की गई इस सुविधा के अंतर्गत किसी भी विश्वविद्यालय से डिप्लोमा धारक विद्यार्थी सीधे एमए द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। इससे डिप्लोमा कर चुके विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा हासिल करने का एक सुगम मार्ग उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता और रिक्त सीटों के आधार पर होगा दाखिला : एमए लेटरल, डिप्लोमा और यूजी कक्षाओं में प्रवेश विश्वविद्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य होगा। प्रवेश प्रक्रिया उपलब्ध रिक्त सीटों के आधार पर होगी। इस दौरान अभ्यर्थियों की पात्रता और मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
इच्छुक विद्यार्थियों को संबंधित विभाग या प्रवेश प्रकोष्ठ से संपर्क कर निर्धारित अवधि के भीतर प्रवेश से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed