फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four parks in Sector-13 and eight lanes in Shanti Nagar will undergo a makeover.

Bhiwani News: सेक्टर-13 के चार पार्कों और शांति नगर की आठ गलियों का होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Four parks in Sector-13 and eight lanes in Shanti Nagar will undergo a makeover.
सेक्टर 13 में नारियल फोड़कर गलियों के निर्माण कार्य शुरू करवाते  विधायक घनश्याम सर्राफ, नगरपरिष
भिवानी। नगर परिषद ने रविवार को करीब 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। विधायक घनश्याम सर्राफ और चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने सेक्टर-13 के चार पार्कों के जीर्णोद्धार और शांति नगर की आठ गलियों को पक्का करने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पार्कों पर करीब 43 लाख रुपये खर्च होंगे जबकि इन विकास कार्यों में पार्कों की सुविधाएं बढ़ाने के साथ गलियों को पक्का किया जाएगा। सबसे पहले विधायक घनश्याम सर्राफ, नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह और वार्ड नंबर दो के पार्षद संदीप यादव के साथ सेक्टर-13 पहुंचे। यहां सेक्टर के जर्जर चार पार्कों के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ करवाया गया। इन सभी पार्कों पर करीब 43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

पार्कों में पगडंडी, फुटपाथ, झूले, टूटी दीवारों की जगह नई दीवार, जिम और लोगों के बैठने के लिए सीटें लगाई जाएंगी। इससे सुबह-शाम सैर करने वाले लोग इन सीटों पर बैठकर आराम भी कर सकेंगे। इसके बाद विधायक सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह शांति नगर पहुंचे। यहां पहुंचने पर पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण शर्मा ने उनका स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र की करीब आठ गलियों को पक्का करने के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी पार्क जर्जर नहीं रहेगा, सभी गलियां होंगी पक्की : भवानी
नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को शहर में करीब 80 लाख रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ करवाया गया है। उक्त राशि से सेक्टर-13 के पांच पार्कों तथा शांति नगर की आठ गलियों को पक्का करवाया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने के बाद विकास कार्यों को और गति मिलेगी। शहर की स्वच्छता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जिस भी इलाके में कोई गली कच्ची है, उसके बारे में उन्हें जानकारी दी जाए। प्राथमिकता के आधार पर ऐसी गलियों को पक्का करवाया जाएगा। इस मामले में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

सार्वजनिक विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं : विधायक
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सार्वजनिक विकास कार्यों के लिए सरकारी खजाना लबालब है। विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जनता सार्वजनिक कार्य लेकर आए, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भिवानी के साथ विशेष लगाव है। वह भिवानी के विकास के लिए दिल खोलकर बजट जारी कर रहे हैं। भिवानी ही नहीं, पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की गंगा बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed