फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Memorandum sent to the Chief Minister demanding to fill the vacant posts of Group D

Bhiwani News: ग्रुप डी के रिक्त पदों को भरने की मांग के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Tue, 26 Nov 2024 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 26 Nov 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Memorandum sent to the Chief Minister demanding to fill the vacant posts of Group D
एडीसी हर्षित कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते ग्रुप डी के उम्मीदवार।
भिवानी। ग्रुप डी के उम्मीदवारों ने अतिरिक्त जिला अधिकारी हर्षित कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द ग्रुप डी के खाली पड़े पदों को भरने की मांग की।
विज्ञापन

उम्मीदवार विपिन, अमर, दीपक, प्रदीप, सांवर, सचिन, रोहित, मनदीप, सौरव, शंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि ग्रुप डी का परिणाम पहले जारी किया गया था। लेकिन बाद में ग्रुप सी का परिणाम घोषित होने के कारण कई उम्मीदवारों का चयन ग्रुप सी में हो गया। ग्रुप डी के 16,354 पदों के लिए परिणाम मार्च 2024, अगस्त 2024 और अक्टूबर 2024 में तीन चरणों में जारी किए गए थे। इसके अलावा केंद्र सरकार और अन्य राज्यों की नौकरियों जैसे चंडीगढ़ पुलिस, दिल्ली पुलिस, एसएससी, एनवीएस, केवीएस में चयनित उम्मीदवारों ने भी ग्रुप डी पदों पर योगदान नहीं दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में उम्मीदवारों ने मांग रखी की कि एचएसएससी शीघ्र ही प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों का परिणाम जारी करे और रिक्त पदों को भरने के लिए आवश्यक कदम उठाए। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया कि इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाए, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जा सके। उम्मीदवारों ने संविधान दिवस पर यह विश्वास जताया कि सरकार इस अवसर को देखते हुए उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed