फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Members of Haryana Computer Professionals Association giving strike notice to Additional Deputy Commissioner.

Bhiwani News: हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ ने 15 से प्रदेश व्यापी हड़ताल का किया एलान

Wed, 10 Jul 2024 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 10 Jul 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Members of Haryana Computer Professionals Association giving strike notice to Additional Deputy Commissioner.
अतिरिक्त उपायुक्त को हड़ताल का नोटिस देते हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ के सदस्य। 
भिवानी। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने 15 जुलाई से प्रदेश स्तरीय हड़ताल का एलान किया है। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला अध्यक्ष अनिल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त को हड़ताल का नोटिस दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला अध्यक्ष अनिल, कार्यकारी अध्यक्ष पवन कौशिक व जिला महामंत्री गुरदीप सिंह ने बताया कि वे डीआईटीएस का केंद्रीयकरण करते हुए बजट का प्रावधान किए जाने, कर्मचारियों के पद सर्जित किए जाने, सरकार की नियमितीकरण की पॉलिसी में डीआईटीएस के आधीन कार्यरत्त कर्मचारियों को शामिल करते हुए नियमित किए जाने तथा तब तक 58 वर्ष की सेवा सुरक्षा दिए जाने सहित अन्य मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर उनके साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीआईटीएस की मांगों को पूरा करने का 22 अप्रैल 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था। इसके अलाव इसके अलावा 17 मई 2024 को भी डीआईटीएस के 2768 कर्मचारियों को बाईलाज का लाभ देने के लिए मुख्य प्रधान सचिव द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई थी। लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को पूरा ना कर उनके साथ विश्वासघात किया है। इसके चलते कर्मचारियों में रोष है। अब कर्मचारियों के पास सिर्फ आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि अब भी सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वे भविष्य में बड़े संघर्ष की रूपरेखा बनाने को मजबूर होंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री गुरदीप सिंह, दिनेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश सिहाग, नीरज वर्मा, जयप्रकाश शर्मा, ललित कुमार, इंदु, कृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed