{"_id":"67af759f315a91d6a401826a","slug":"meeting-held-for-national-lok-adalat-to-be-held-on-march-8-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129985-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 8 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 8 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए हुई बैठक
Fri, 14 Feb 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
डीआर सेंटर के सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते
भिवानी। 8 मार्च को होने वाली इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के लिए बैठक हुई। बैठक एडीआर सेंटर के सभागार में हुई। इसमें प्राधिकरण के सचिव कम सीजेएम पवन कुमार के नेतृत्व में जिले के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निपटारे के लिए रणनीतियों पर चर्चा की गई।
प्राधिकरण के सचिव कम सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कानूनी विवादों का निपटारा जल्द से जल्द और सस्ते तरीके से करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस अदालत के तहत आम नागरिकों को कोर्ट की जटिल प्रक्रियाओं से बचाया जाता है और उन्हें सरल, सुलभ और त्वरित न्याय मिल सके, यही मुख्य उद्देश्य है।
प्राधिकरण के सचिव कम सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि इस बार के आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मामलों को हल करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि जिले के नागरिकों को न्याय जल्दी मिल सके। बैठक में सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभाग से जुड़े मामलों की सूची तैयार करें और इन मामलों को लोक अदालत में लाने की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करें। इस मौके पर सुमन बजाड़ पीएलए सदस्य, राधेश्याम चीफ एलएडीसी, भूषण लाल, हरदीप सिंह, सुरेंद्र मौजूद रहे।