फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   medhawi samman, topper students, given prize

सम्मान पाकर चहके मेधावी विद्यार्थी

Thu, 22 Oct 2020 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
medhawi samman, topper students, given prize
अमर उजाला द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित करते सीबीलएल? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से हाल ही में घोषित सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परिणाम में राज्य और जिले में स्थान पाने वाले भिवानी के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. आरके मित्तल ने मेधावियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र, मेडल और बेहतर तैयारियों के लिए बुक देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थी काफी खुश नजर आए और सम्मान के लिए अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने बतौर मुख्य अतिथि मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। वीसी ने मेधावी बच्चों को भविष्य में केवल सरकारी नौकरी के पीछे दौड़ने की बजाय उन लोगों की लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए प्रेरित किया, जिन्होंने देश के लिए विशेष करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास किया जा सकता है। उन्होंने दुनिया के सफल लोगों के उदाहरण भी दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ हमें अपने कौशल और व्यक्तित्व को और अधिक निखारना है। उन्होंने विद्यार्थियों का समरसता का भाव रखने, स्वच्छता को अपनाने और अनुशासित रहने का आह्वान किया। आज के भारत को ऐसे नवयुवकों की जरूरत है, जो स्वयं रोजगार को बढ़ावा दें और स्टार्टअप एवं नई सोच के साथ आगे बढ़कर राष्ट्र की उन्नति में सीधा योगदान करें। उन्होंने कहा कि अमर उजाला द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान एक सराहनीय पहल है, इस पहल में यूनिवर्सिटी प्रशासन बढ़-चढ़कर योगदान देता रहेगा। समारोह में यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सतबीर सिंह, एमएनएस कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवी शर्मा ने भी मेधावियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में मंच संचालन सीबीएलयू के सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी ऋषि शर्मा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोनू सैनी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान पाने वाले 17 विद्यार्थियों में 11 छात्राएं शामिल
समारोह में बारहवीं कक्षा में तीन छात्राओं व एक छात्र, दसवीं कक्षा में आठ छात्राओं और पांच छात्रों को अमर उजाला का अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस सम्मान मिला। सम्मान पाने वाले 17 विद्यार्थियों में अकेले 11 छात्राएं शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं में राज्यभर में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
अमर उजाला ने जो सम्मान दिया, उससे मुझे गर्व महसूस हो रहा है। पढ़ाई का कुछ भी शॉटकर्ट नहीं है। हमें निरंतर ही अध्ययन करना होगा, तभी एक अच्छे विद्यार्थी बनकर अच्छे अंकों से परीक्षा को उत्तीर्ण कर सकेंगे। मेरे पिता गंगाराम बटाई पर जमीन लेकर खेती करते हैं। मेरी मां संतोष देवी गृहिणी है। भाई सुमित दसवीं कक्षा में है और बहन ममता शादीशुदा है। मैं आगे डिफेंस में अपना भविष्य बनाऊंगा, जिसके लिए निरंतर पढ़ाई कर रहा हूं।
- अमित कुमार, छात्र बारहवीं में राज्य में द्वितीय।
इस सम्मान के लिए अमर उजाला का शुक्रिया। मेरी सफलता में स्कूल स्टाफ और अभिभावकों का सहयोग रहा है। पूरा दिन किताबें पढ़ने से अच्छे अंक नहीं आते, बल्कि ध्यानपूर्ण अध्ययन करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। मेरे पिता राजकुमार सरकारी स्कूल में फिजिक्स के अध्यापक हैं। मां सुमन देवी गृहिणी है। मेरा छोटा भाई रित्वीक आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा है। मैं अभी आईआईटी की तैयारी कर रही हूं। साथ ही यूपीएससी की भी तैयारी कर रही हूं। पढ़ाई के लिए आत्मविश्वास और लगन जरूरी है। विद्यार्थी अपना लक्ष्य तय करके पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
- छवि, छात्रा दसवीं में राज्य की टॉपर
मैंने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं में 500 में से 494 अंक लेकर कॉमर्स वर्ग में राज्यभर में चौथा स्थान हासिल किया। मुझे अमर उजाला ने अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस दिया है, इसके लिए थैंक्स। मुझे इस बात का गर्व है कि हमें इस सम्मान के काबिल समझा। मैं तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हूं। मेरी बड़ी बहन बीटेक कर रही है, जबकि छोटी बहन मिडिल की पढ़ाई कर रही है। मेरा सपना सिविल सर्विसेज में जाना है। मेरे पिता कैलाशचंद्र सूरत में बिजनेस करते हैं, जबकि मैं सिवानी में अपने नाना गोपीराम के साथ रहकर पढ़ाई कर रही हूं।

- करिश्मा, छात्रा बारहवीं में 494 अंक, सिवानी निवासी।
मैं गांव बड़सी से यहां आई हूं। मैंने बारहवीं कक्षा में 500 में से 494 अंक हासिल कर राज्यभर में तृतीय स्थान प्राप्त किया था। मेरे पिता सत्यवीर सिंह गांव में ही मेहनत मजदूरी करते हैं। मेरे बड़े भाई की हाल ही में जॉब लगी है। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हूं। मैं बारहवीं के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्नातक में दाखिला लेकर पढ़ाई कर रही हूं। मेरा सपना सिविल सर्विसेज में जाना है। मैंने पढ़ाई के दौरान कभी भी ट्यूशन नहीं लिया और कोई कोचिंग भी नहीं ली।
- श्वेता रानी, बारहवीं की छात्रा गांव बड़सी निवासी।
ये हुए सम्मानित
दसवीं कक्षा
नाम प्राप्त अंक स्थान
छवि 500 राज्य में प्रथम
योगेश 495 जिले में द्वितीय
पायल 495 जिले में द्वितीय
राखी 494 जिले में तृतीय
रिया 494 जिले में तृतीय
दिशा 494 जिले में तृतीय
राहुल 494 जिले में तृतीय
मान्या 494 जिले में तृतीय
निधी 494 जिले में तृतीय
पवन 494 जिले में तृतीय
मनीषा 494 जिले में तृतीय
पवन 494 जिले में तृतीय
पूजा 494 जिले में तृतीय
-------------------
12वीं कक्षा
नाम प्राप्त अंक स्थान
अमित 495 राज्य में द्वितीय
श्वेता 494 राज्य में तृतीय
करिश्मा 494 जिले में द्वितीय
दीक्षा 493 जिले में तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed