{"_id":"6855b6f7427d82a0c70728af","slug":"masons-son-kidnapped-rescued-from-hisar-within-two-hours-bhiwani-news-c-21-hsr1033-651322-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राजमिस्त्री के बेटे का किया अपहरण, दो घंटे में हिसार से छु़ड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राजमिस्त्री के बेटे का किया अपहरण, दो घंटे में हिसार से छु़ड़वाया
Sat, 21 Jun 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
बहल। दिनदहाड़े एक राजमिस्त्री के बेटे बंटी का अपहरणकर्ताओं ने अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह अपनी मां के साथ घर से अपने प्लाॅट पर जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपह्त लड़के को महज दो घंटे में सकुशल हिसार से बरामद कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में कस्बे के राजमिस्त्री विनोद ने बताया कि वह बहल कस्बे में हनुमान मंदिर के नजदीक वार्ड नं 19 में रहता है। वह राजमिस्त्री है। शुक्रवार को सुबह 11.52 बजे उसकी पत्नी सुमन व उसका लड़का बंटी घर से चलकर मेरे पास प्लॉट में आ रहे थे। जैसे ही वे घर से निकले तो एक कार आकर उनके पास रुकी और उसमें से कुछ युवक उतरे। युवकों ने बिना कुछ पूछे उसके लड़के बंटी को जबरन गाड़ी में डाल लिया। उसकी पत्नी ने उनका विरोध किया पर वे गाड़ी को लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर बहल पुलिस ने अपहर्ताओं की लोकेशन के आधार पर आरोपियों के पीछे लगी रही और उनको हिसार में जा दबोचा। पुलिस ने अपह्त युवक बंटी का सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने अपहरण की वारदात में शामिल चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि बहल कस्बे से एक युवक का अपहरण किया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए युवक को हिसार से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
-उग्रसेन, जांच अधिकारी।