फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Martyrs Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev were remembered by sacrificing their lives

Bhiwani News: आहुति डालकर किया शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद

Mon, 24 Mar 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Martyrs Bhagat Singh, Rajguru and Sukhdev were remembered by sacrificing their lives
रामलीला मैदान में शहीदी दिवस पर यज्ञ में आहुति डालते हुए समिति सदस्य और शहर के गणमान्य लोग। 
लोहारू। रविवार को शहीदी दिवस के मौके पर रामलीला मैदान परिसर में शहीद भगत सिंह कल्याण समिति और शहीद भगत सिंह युवा ब्रिगेड के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इससे पहले शहर के अनेक नवनिर्वाचित पार्षदों और शहर के गणमान्य लोगों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और यज्ञ में आहुति डालकर विश्व मंगल की कामना की।
विज्ञापन


प्रधान जगदीश जायलवाल ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने जीवन बलिदान करके देश को आजादी दिलाने में योगदान दिया था। लेकिन आज तक इन बलिदानी लोगों को सरकार शहीद का दर्जा नहीं दे पाई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इन बलिदानी लोगों को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए कई बार आवाज बुलंद कर चुके हैं। उन्होंने मांग पात्र के माध्यम से कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे अमर बलिदानी लोगों को शहीद का दर्जा देने वाला बिल लोकसभा व राज्यसभा में पारित करें और इन्हें शहीद का दर्जा प्रदान करें।
विज्ञापन

श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर के अक्षय शास्त्री के सानिध्य में आयोजित यज्ञ में राजीव वत्स, राजेश सिंह शेखावत, संजय खण्डेवाल, एडवोकेट विनोद श्योराण, प्रयास एक कोशिश संस्था के संस्थापक मास्टर पवन स्वामी, डॉ.उमेद जागिड़, सुभाष सैनी, राजकुमार महेन्द्रगढिया ने यज्ञ में आहुति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed