फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Martyr memorial will be constructed on Loharu Road, Bahal

Bhiwani News: बहल के लोहारू रोड पर होगा शहीद स्मारक का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Martyr memorial will be constructed on Loharu Road, Bahal
बहल। भूतपूर्व सैनिक कष्ट निवारण समिति ट्रस्ट की ओर से शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। शहीद स्मारक के लिए ग्राम पंचायत बहल की ओर से लोहारू रोड पर एक एकड़ जमीन समिति को दी गई है। वीरवार को पंचायत ने समिति सदस्यों को मौके पर बुलाकर जमीन की निशानदेही करवाई।
विज्ञापन

समिति सदस्यों ने शहीद स्मारक बनाने में सहयोग करने के लिए पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल व सरपंच साधूराम पनिहार का आभार जताया है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत की ओर से समिति को कस्बे के लोहारू रोड पर जाट भवन के समीप एक एकड़ जमीन समिति को दी गई है। वीरवार को कानूनगो जगदीश, नंबरदार सतपाल ढाणी बहल, मनोज पटवारी सहित अन्य राजस्व अधिकारियों ने समिति सदस्यों की उपस्थिति में जमीन की पैमाइश की व निशानदेही कर समिति सदस्यों को जगह चिन्हित करवाई। समिति ने कहा कि अब शीघ्र ही शहीद स्मारक का शिलान्यास किया जाएगा, ताकि इस जगह पर भव्य शहीद स्मारक का निर्माण हो सके।
विज्ञापन

समिति सदस्यों ने कहा कि मातृभूमि पर अपनी प्राण न्यौछावर करने वाले क्षेत्र के अमर शहीदों के नाम से एक पट्ट स्थापित किया जाएगा। समिति सदस्य सज्जन कुमार फौजी बिधनोई, महेंद्र सोनी बहल ने कहा कि समिति की ओर से लंबे समय से शहीदों की याद में एक स्मारक बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा था। पंचायत की ओर से जमीन दिए जाने पर अब इस स्मारक का निर्माण का संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed