फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Married woman hit by car with intent to kill

Bhiwani News: जान से मारने की नीयत से विवाहिता को गाड़ी से मारी टक्कर

Sat, 09 Mar 2024 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 09 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Married woman hit by car with intent to kill
बहल। ससुराल जनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व खर्चा मुकदमा केस उठाने से मना करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने सूरपुरा कलां गांव में विवाहिता पर गाड़ी से टक्कर मारकर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। घटना में महिला व उसकी बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर नामजद तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।सुरपुरा कला गांव में विवाहिता प्रमिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 10 फरवरी 2019 को सुरपुरा कला निवासी विशाल के साथ हुई थी। उसे 5 साल का एक बेटा वह ढाई साल की एक बेटी है। महिला का आरोप है कि उसे उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा तंग किया जाता रहा है। उसे कई बार मारपीट करके व धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया जाता था। वह तंग आकर अपने मायके रहने लगी थी। उसने अपने ससुराल जनों के खिलाफ महिला थाना में 26 सितंबर 2023 को केस दर्ज करवाया हुआ है। इसके अलावा लोहारू फैमिली कोर्ट में खर्च के लिए मुकदमा किया हुआ है।
विज्ञापन

महिला ने बताया की 22 जनवरी 2024 को उसके दादा ससुर की मौत हो गई थी। इस पर उसके ससुराल जन भविष्य में उसे सही बर्ताव करने की बात कह कर उसे अपने साथ ले आए थे।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 4 मार्च को उसके द्वारा दायर मुकदमे की सुनवाई थी। इस पर उसकी सास, ससुर व उसके पति ने उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। पर जब उसने मुकदमा वापस लेने से मना कर दिया तो उसके पति ने उसकी सास ससुर व सुरेश के कहने पर उसे मारने की नीयत से अपनी गाड़ी से टक्कर मारी। टक्कर लगने से उसे और उसकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उसकी व उसकी बेटी की जान माल की रक्षा किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला के बयान पर पति विशाल, सास सुशीला व ससुर दलवीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed