फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Married woman assaulted for dowry, case registered

Bhiwani News: विवाहिता के साथ दहेज के लिए की मारपीट, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Married woman assaulted for dowry, case registered
बवानीखेड़ा। गांव पपोसा निवासी एक युवती ने उचाना के झील गांव निवासी अपने पति, सास, ससुर, देवर, ननद पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि ससुरालजन उसे विवाह में दहेज कम लाने व लाखों की मांग पूरी न होने पर मारपीट करते हैं और उसे भूखा रखते हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह 6 फरवरी 2022 को हुआ था। इसके बाद से ही उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करने लगे। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई और ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर खाने को कुछ नहीं दिया व परेशान करने लगे। इस कारण उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने बताया कि उसे ससुराल वालों ने मायके से पांच लाख रुपये, एक मोटरसाइकल लाने की बात कही। मांग पूरी न होने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उनका पंचायत में फैसला हो गया। लेकिन उसके बाद भी उसके ससुराल वालों ने मारपीट व यातनाएं देना शुरू कर दिया। महिला ने अपने देवर पर भी अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed