फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Married killed in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 17 Jul 2014 12:40 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Thu, 17 Jul 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन

कस्बा मंडी अटेली से नौ महीने पहले घर से भाग कर शादी रचाने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार शाम पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पति चेतन का कहना है कि पत्नी की मौत बीमारी के चलते हुई है जबकि मायके वालों ने खासकर मृतका के पिता ने अपनी बेटी की दहेज के लिए चेतन पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मामले को संदिग्ध देखते हुए विवाहिता की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिक तौर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा मंडी अटेली के वार्ड नंबर 11 निवासी निशा (19) व वार्ड नंबर तीन निवासी चेतन (22) ने प्रेम प्रसंग के चलते 16 अक्तूबर 2013 को घर से भाग कर अलवर (राजस्थान) के शिव मंदिर में शादी कर ली थी। इस शादी का लड़की के परिजनों ने कड़ा विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के विरोध को देखते हुए पति-पत्नी ने 25 अक्तूबर को अलवर से नारनौल आकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इस पर पुलिस ने दोनों को 25 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक पुलिस लाइन, नारनौल में रख कर सुरक्षा प्रदान की थी। 31 अक्तूबर के बाद पति-पत्नी गुड़गांव चले गए। करीब तीन महीने बाद चेतन अपनी पत्नी को लेकर वापस मंडी अटेली स्थित अपने घर आ गया।

चेतन के अनुसार उन्हें इस दौरान पता चला कि निशा को टीबी है। जानकारी लगने पर निशा का दिल्ली और नारनौल इलाज कराया लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद नारनौल के चिकित्सकों ने निशा को परिजनों को पीजीआई रोहतक ले जाने की सलाह दी थी। इसी के तहत परिजन मंगलवार को 11 बजे निशा को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराए थे जहां शाम करीब साढ़े चार बजे निशा ने दम तोड़ दिया।


‘दहेज की मांग पूरी न होने पर कर दी हत्या’
मृतका के पिता रमेश ने बताया कि निशा और चेतन के परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी करने के बाद उसने अपनी दूसरी लड़की की शादी धूमधाम से की थी। इस शादी के बाद चेतन निशा पर अपने मायके से दहेज लाने के लिए दबाव डालने लगा था। निशा पर बार-बार दबाव डालने पर उसने अपने मायके फोन पर इसकी सूचना दी थी लेकिन परिजनों की नाराजगी के चलते वह अपने मायके नहीं आ रही थी। दहेज की मांग पूरी न होती देख चेतन ने निशा की हत्या करने की योजना बनाई तथा उपचार के नाम पर दवा के रूप में उसे मंगलवार दोपहर कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। तबियत बिगड़ने पर चेतन उसे नारनौल अस्पताल न ले जाकर पीजीआई रोहतक ले गया जहां उपचार के दौरान निशा ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed