फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Marriage is not happening due to not getting job

Bhiwani News: बेरोजगार बरातियों की पीड़ा, नौकरी नहीं मिलने से नहीं हो रही शादी

Mon, 13 May 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 13 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Marriage is not happening due to not getting job
​भिवानी के करण।
भिवानी। बेरोजगार दूल्हा और एचएसएससी (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) भर्ती दुल्हन की शादी के लिए जाट धर्मशाला में प्रदेशभर से बेरोजगारों की बरात धूमधाम से पहुंची। बेरोजगार बरातियों की पीड़ा है कि नौकरी न मिलने के कारण शादी नहीं हो रही है।
विज्ञापन


मैंने राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री की हुई है। मेरी उम्र 32 साल हो चुकी है। मैंने फायर ऑपरेटर की परीक्षा दी है। सरकार द्वारा समय पर भर्ती प्रक्रिया पूरी न करने के कारण मेरी शादी भी अटकी हुई है। भर्ती प्रक्रिया के लिए हम सीएम से भी मिल चुके हैं। लेकिन हमें केवल आश्वासन दिया जा रहा है। - दलबीर, कैथल निवासी।
विज्ञापन




मैंने बीटेक की परीक्षा पास की है। मेरी उम्र 29 साल हो चुकी है। बिना नौकरी के मेरी शादी नहीं हो रही है। मैंने ग्रुप 56-57 की परीक्षा दी हुई है। लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण भर्ती प्रक्रिया कोर्ट में अटकी हुई है। सरकार मजबूती से कोर्ट में भर्ती पूरी करने की पैरवी नहीं कर रही है। हम वोट की चोट से सरकार से बदला लेंगे और विपक्षी पार्टी को वोट देंगे। - प्रदीप, सोनीपत निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैंने एमसीए की हुई है। मेरी उम्र 33 साल है। नौकरी नहीं होने के कारण मेरी शादी की उम्र गुजर रही है। मैंने फायर ऑपरेटर व ग्रुप 56-57 की परीक्षा दी हुई है, लेकिन सरकार भर्ती प्रक्रिया को पूरा नहीं करना चाहती है। सरकार ने लोगों को सिर्फ वोट देने का माध्यम समझ रखा है। हम वोट देकर सत्ता में बैठा सकते हैं तो वोट की चोट से हटा भी सकते हैं।

- करण, रोहतक निवासी।


मैंने एमए, बीएड, जेबीटी, नेट व चार बार एचटेट क्वालिफाई करके अब पीएचडी कर रही हैं। लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण इतनी पढ़ाई के बाद भी ग्रुप डी में नौकरी मिली है। मैंने टीजीटी संस्कृत व ग्रुप 56,57 की परीक्षा भी दी हुई है। सरकार की अनदेखी के कारण युवा सड़कों पर आकर अपना हक मांगने के लिए मजबूर हैं। -डॉ. निर्मल, भिवानी निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed