{"_id":"6aecb5922a9acb75510d81de","slug":"markets-bustle-on-dhanteras-attractive-decorations-and-offers-entice-customers-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-159697-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: धनतेरस पर बाजारों में रौनक, ग्राहकों को लुभा रहीं आकर्षक सजावट और ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: धनतेरस पर बाजारों में रौनक, ग्राहकों को लुभा रहीं आकर्षक सजावट और ऑफर
Thu, 05 Nov 2026 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
वर्धमान ज्वेलर्स पर सोना चांदी से बने आभूषणों की खरीदारी करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। धनतेरस पर खरीदारी को लेकर शहर के बाजार सजकर तैयार हैं। सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक और ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक बढ़ गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों और शोरूमों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
फुटपाथों से लेकर मुख्य सड़कों तक अस्थायी दुकानें भी सज गई हैं। व्यापारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बर्तन बाजार, कपड़ा मार्केट और इलेक्ट्रॉनिक बाजार के साथ ऑटोमोबाइल शोरूमों में भी खरीदारी को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। सोने-चांदी के आभूषण, बिजली के उपकरण, मोबाइल, उपहार सामग्री और दोपहिया व चारपहिया वाहनों के शोरूम ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार हैं।
विभिन्न कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष योजनाएं शुरू की हैं। शोरूम रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा रहे हैं।
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के प्रमुख बाजारों में 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बाजारों में नाकाबंदी कर आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जाएगी। इसके साथ ही भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
जिलेभर में धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक है। शहर में शोरूम सज चुके हैं। विभिन्न कंपनियों ने ग्राहकों के लिए आकर्षक योजनाएं शुरू की हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस कारोबार के लिहाज से बेहतर साबित होगा। -सचिन जैन, संचालक, वर्धमान ज्वैलर्स, भिवानी।
धनतेरस के लिए ग्राहक गहनों की अग्रिम बुकिंग करवा रहे हैं। शादी के मौसम को देखते हुए भी आभूषणों की मांग बनी हुई है। मौजूदा रुझान के आधार पर इस बार सराफा कारोबार 150 करोड़ रुपये से अधिक पहुंचने की उम्मीद है। त्योहार नजदीक होने के कारण लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं। कम बजट वाले ग्राहक भारी गहनों के बजाय एक, दो और तीन ग्राम के आभूषण पसंद कर रहे हैं। दस ग्राम के सिक्कों की मांग भी बनी हुई है। -मंजीत सर्राफ, संचालक, ओम संस ज्वैलर्स, भिवानी।
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में कार, स्कूटी, मोटरसाइकिल और बिजली से चलने वाली स्कूटी की खरीदारी को लेकर उत्साह है। व्यापारियों को इस बार पिछले साल के मुकाबले अधिक कारोबार होने की उम्मीद है। दोपहिया वाहनों की मांग में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए नए मॉडल और विभिन्न रंगों के वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। -मोहित गुलिया, सुजुकी, भिवानी।
धनतेरस को लेकर ऑटोमोबाइल बाजार में खरीदार नए मॉडल और मनपसंद रंग के वाहनों की अग्रिम बुकिंग करवा रहे हैं। शहर के ऑटोमोबाइल शोरूमों में दोपहिया वाहनों की बिक्री को लेकर तैयारियां पूरी हैं। अनुमान है कि धनतेरस पर शहर में 500 से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हो सकती है। शोरूमों के बाहर नए मॉडल और विभिन्न रंगों के वाहनों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। -विजय बल्हारा, महाप्रबंधक, एमआरएम होंडा, भिवानी।