फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Many people including councilors submitted memorandum demanding authorization of colonies.

Bhiwani News: कॉलोनियों को अधिकृत कराने की मांग के लिए पार्षदों सहित अनेक लोगों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 19 Nov 2024 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 19 Nov 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Many people including councilors submitted memorandum demanding authorization of colonies.
एडीसी ह​र्षित कुमार को ज्ञापन सौंपते पार्षद।
भिवानी। शहर की बाहरी क्षेत्रों की करीब 35 कॉलोनियों को अधिकृत करवाए जाने की मांग के लिए नगर पार्षदों ने डीएमसी (एडीसी) को ज्ञापन सौंपा। कॉलोनियां वैध होने के बाद लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। इस पर अधिकारी ने उनकी मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद के डीएमसी को सौंपे ज्ञापन में पार्षद सुभाष तंवर व संदीप यादव ने बताया कि शहर के बाहरी छोर पर करीब 35 कॉलोनियां हैं। इनमें गांव व शहर से निकल कर लोग बस गए हैं। उन कॉलोनियों को अभी तक जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों की श्रेणी में रखा हुआ है, जबकि इन कॉलोनियों को आबाद हुए करीब 25 से 30 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यहां पीने के पानी व सीवर लाइन तक नहीं बिछाई गई है।
विज्ञापन

पार्षदों ने बताया कि सरकार ने विगत में अनेक शहरों में कॉलोनियों को वैध कर दिया और वहां के रहने वाले लोगों को सभी सहूलियत भी देनी आरंभ कर दी। लेकिन भिवानी शहर की कॉलोनियों को वैध नहीं किया गया है। भिवानी में उत्तमनगर, बैंक कॉलोनी, नेताजी नगर, नेहरू कॉलोनी, डॉबर कॉलोनी, देव नगर, न्यू डिफेंस कॉलोनी नजदीक हुन्नामल की प्याऊ के अलावा अनेक कॉलोनियों को वैध नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सौंपे ज्ञापन के माध्यम से सभी अवैध कॉलोनियों को वैध करने की मांग की। इस मौके पर बीर सिंह, पवन शर्मा, श्याम लाल, महाबीर सिंह, महेश कुमार, मंजीत कुमार, पार्षद सुभाष तंवर, पार्षद संदीप यादव के अलावा अनेक पार्षद व अन्य लोग मौजूद थे।
दूसरे दिन भी तोशाम बाईपास मोड़ पर कॉलोनी वैध करने की मांग को लेकर जारी रहा पार्षदों का धरना
भिवानी-हांसी मार्ग तोशाम बाईपास मोड़ चौक पर पार्षदों का टेंट लगाकर धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वार्ड पार्षद सूर्या प्रताप सिंह व शकुंतला प्रधान के साथ देवनगर कॉलोनी के बाशिंदों ने धरने पर बैठकर कालोनी को वैध किए जाने की मांग की।
पार्षद सूर्या प्रताप सिंह व शकुंतला प्रधान ने बताया कि देव नगर कॉलोनी करीब चार दशक से अधिक पुरानी है, बावजूद इसके अधिकांश क्षेत्र में रहने वाले लोग अब भी पानी और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। कॉलोनी को नियमित किए जाने की मांग को लेकर तीन दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू किया गया है। दूसरे दिन भी धरने पर कई लोगों ने समर्थन दिया वहीं धरने पर बैठे लोगों ने नारेबाजी की।

कॉलोनियों को वैध किए जाने के मामले को लेकर फिलहाल चंडीगढ़ में है और विधायक घनश्याम सर्राफ के साथ मिलकर सीएम नायब सैनी से जल्द ही इन कॉलोनियों को वैध कराए जाने की गुजारिश करेंगे ताकि वैध होने के बाद इन कॉलोनियों में बसने वाले लोगों को भी पूरी सुविधाएं मिल सके। इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।
- भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article