फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mantra given to strengthen the weak link of the organization and to woo every section

भिवानी: संगठन की कमजोर कड़ी को मजबूत बनाने और हर तबके को लुभाने का दिया मंत्र

Sun, 12 Feb 2023 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 Feb 2023 04:22 AM IST
विज्ञापन
Mantra given to strengthen the weak link of the organization and to woo every section
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उपस्थित मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र या
भिवानी। दो दिन तक जिले में भाजपा का कुनबा जुटा और पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता एक जगह पर आमने-सामने बैठे। संगठन की कमजोर कड़ी के पहलु को भी छूआ और उसे मजबूत बनाने पर भी मंथन किया। हर तबके को 2024 के चुनाव से पहले साधने और लुभाने का भी मंत्र दिया गया।
विज्ञापन

पार्टी संगठन की बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को अहमियत मिली, जबकि मंत्री, सांसद और विधायकों को कतार में बैठना पड़ा। ये पार्टी का संगठनात्मक अनुशासन बताया गया। वहीं खास बात यह भी रही कि केंद्रीय मंत्रियों ने देश की योजनाओं और नीतियों पर नौ साल तक हुए विकास की तस्वीर पेश की। वहीं हरियाणा प्रदेश संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने केंद्र की योजनाओं में राज्य सरकार की हिस्सेदारी और साझेदारी को भी बखूबी रखा। वहीं सीबीएलयू में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री के हाथों में थमाया गया रिमोट कई बार बटन दबाने पर भी नहीं चला। मुख्यमंत्री अगल बगल देखते, इससे पहले ही सुरक्षा कर्मी परिस्थिति भांप गए और कुर्सी पर चढ़कर पर्दे को हाथ से ही उठा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित कर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रेमनगर यूनिवर्सिटी से सीएम सड़क मार्ग से महम रोड स्थित बिट्स इंटरनेशनल स्कूल पहुुंचे। जहां पूरे रूट पर ही पुलिस बल चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। जिला कारागार के समीप सीएम काफिला शहर में प्रवेश के दौरान वाहनों का जाम भी लगा। जिसे पुलिस कर्मचारियों ने सुलझा दिया।
विज्ञापन

बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आने वाले वीआईपी और दूसरी तरफ विरोध दर्ज कराने वालों को संभालने और व्यवस्था बनाने में ही पुलिस की खूब भागदौड़ भी हुई। सुखद बात यह रही कि नौबत किसी भी टकराव तक नहीं आई, जिससे पुलिस और जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंचों की गतिविधियों पर भी बढ़ा तनाव, लैब टेक्नीशियनों ने की सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश
जिला और पुलिस प्रशासन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी कार्यक्रम में जुटने वाले नेताओं की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर थे, वहीं सरपंचों की गतिविधियों से भी प्रशासन का तनाव बढ़ा रहा। इसी के साथ लैब टेक्नीशियनों ने तो नेहरू पार्क से प्रदर्शन कर सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की, मगर उन्हें हांसी गेट पर ही रोक दिया।
आसपास के जिलों का पुलिस बल बुलाया, दादरी के लगाए बैरिकेड
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा को लेकर आसपास के जिलों से भारी पुलिस बल बुलाया गया। वहीं चरखी दादरी जिले के बैरिकेड से नाकों पर सुरक्षा का मोर्चा संभाला गया। हर नाके पर पुलिस तैनात रही।
दूसरे दिन मुख्यमंत्री, केंद्रीय नेताओं ने की शिरकत
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में दूसरे दिन की बैठक हुई। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कृष्ण पाल गुर्जर, संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, सांसदों, मंत्रियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी बातें रखीं। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि पार्टी ने 6 अप्रैल तक का कैलेंडर जारी किया है। भाजपा के स्थापना दिवस पर सुबह 9 बजे 5 लाख कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। इससे पूर्व प्रदेश की 90 विधानसभाओं के पन्ना प्रमुखों की कार्यशालाएं होंगी। कार्यशाला में 3500 से 4000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक तीन कार्यशालाएं हो चुकी हैं। धनखड़ ने बताया कि केंद्र के बजट को लेकर हर जिले में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अभी नौ जिले बचे हैं, जिनमें शीघ्र कार्यक्रम चलाएं जाएंगे।
विपक्ष फैला रहा झूठे आंकड़ों से भ्रम
प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस का काम अब सिर्फ झूठ फैलाकर लोगों को भ्रमित करने का रह गया है। प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर भ्रम फैला रही है। उन्होंने बताया कि एक प्राइवेट एजेंसी है जो बेरोजगारी के गलत आंकड़े पेश कर रही है। दूसरे राज्यों के लोगों को हरियाणा में काम मिल रहा है। लाखों लोग यहां आकर नौकरियां कर रहे हैं। वो एजेंसी उन राज्यों का बेरोजगारी प्रतिशत कम बता रही है और हरियाणा का ज्यादा बता रही है जहां दूसरे राज्यों के लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। हरियाणा की मनोहर सरकार ने 8 साल में एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासन के दौरान बहुत कम युवाओं को नौकरियां मिली थी।

ये रहे मौजूद
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, मुख्यमंत्री मनोहरलाल, शिक्षा मंत्री कंवरपाल, मूलचंद शर्मा, जय प्रकाश दलाल, कमल गुप्ता, डा. बनवारी लाल, सांसद संजय भाटिया, नायाब सिंह, रत्नलाल कटारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, सांसद कृष्ण लाल पंवार, रत्न लाल कटारिया व मंत्री बनवारी लाल, मंत्री कमल गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद नायब सिंह सैनी, कैप्टन अभिमन्यु, सांसद धर्मबीर सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, प्रदेश संगठन महामंत्री रवींद्र राजू, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, महामंत्री पवन सैनी, महामंत्री मोहनलाल, कविता जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed