{"_id":"68d58a0b5fde222eaa078dcb","slug":"manisha-death-case-cbi-investigation-revolving-around-dhani-lakshman-singhani-and-dighawa-team-returned-to-delhi-after-23-days-bhiwani-news-c-21-hsr1007-717706-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामला : ढाणी लक्ष्मण, सिंघानी और ढिगावा के ईद-गिर्द घूम रही सीबीआई की जांच, 23 दिन बाद दिल्ली लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामला : ढाणी लक्ष्मण, सिंघानी और ढिगावा के ईद-गिर्द घूम रही सीबीआई की जांच, 23 दिन बाद दिल्ली लौटी टीम
सार
भिवानी में मनीषा मौत मामले की जांच सीबीआई ने 23 दिन तक की, लेकिन अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। टीम ने 35 से अधिक लोगों से पूछताछ और तीन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण किया। जांच जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विस्तार
भिवानी। मनीषा मौत मामले की जांच में सीबीआई पिछले 23 दिनों से जुटी है, लेकिन अभी तक किसी ठोस निष्कर्ष पर अधिकारी नहीं पहुंच पाए हैं। जांच टीम ढाणी लक्ष्मण, सिंघानी और ढिगावा के आसपास की जगहों पर लगातार छानबीन कर रही है। अब तक इस मामले में 35 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। हालांकि, सीबीआई का दायरा अभी तक परंपरागत क्षेत्रों तक ही सीमित है और इससे बाहर की जांच नहीं की गई है।
वीरवार को सीबीआई की टीम भिवानी के रेस्ट हाउस में बंद कमरे में जुटाए गए तथ्यों का विश्लेषण करती रही, जबकि फील्ड पर उनकी उपस्थिति नहीं देखी गई। तीन सितंबर से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान मनीषा के परिवार के सदस्यों, खाद बीज विक्रेता, प्ले स्कूल, नर्सिंग कॉलेज प्रबंधन, खेत मालिक और चश्मदीद बकरी पालक से भी पूछताछ की गई है। कॉलेज और स्कूल स्टाफ से भी जांच की गई है। मनीषा की तीन पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ चुकी हैं। दिल्ली एम्स में हुई तीसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सीबीआई अब तक खुलासा नहीं कर पाई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस रिपोर्ट के आधार पर अधिकारी अपनी राय बना रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट में क्या है इसका विवरण अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है। तीन पोस्टमार्टम और 35 से अधिक गवाहों से पूछताछ के बावजूद, सीबीआई ने मनीषा की मौत को हत्या या आत्महत्या के रूप में साबित नहीं किया है।
मनीषा मौत मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम वीरवार शाम करीब पांच बजे भिवानी से दिल्ली रवाना हो गई। रेस्ट हाउस में ठहरी टीम ने अपना अधिकांश सामान समेट लिया, हालांकि दो कमरे अभी भी उनके नाम अलॉट हैं, जिनमें कुछ सामान फिलहाल रखा हुआ है। यह संकेत है कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है और टीम दोबारा लौट सकती है। तीन सितंबर को सीबीआई के सात अधिकारी दो गाड़ियों के साथ जांच के लिए भिवानी पहुंचे थे। दो दिन पहले ही चार और नए अधिकारी टीम में शामिल हुए थे, जिनके साथ दो अतिरिक्त गाड़ियां भी सिंघानी व ढिगावा क्षेत्र में जांच में लगी थीं। वीरवार शाम को रेस्ट हाउस में मौजूद दोनों गाड़ियां और सातों अधिकारी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कुल 23 दिन तक भिवानी में रहकर जांच करने के बाद सीबीआई फिलहाल दिल्ली लौट चुकी है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों के दोबारा आने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
सीबीआई हर पहलू की कर रही जांच
तीन सितंबर से मनीषा मौत मामले की जांच में जुटी सीबीआई ने रोजाना अलग-अलग घटनाक्रमों की छानबीन की है। मनीषा के घर से निकलने, लापता होने और शव मिलने तक के घटनाक्रम की पुनर्रचना (सीन रिक्रिएशन) की जा चुकी है। इसके अलावा कीटनाशक खरीदने वाले दुकानदार से पूछताछ और घटना स्थल की भी जांच की गई है। सीबीआई ने अधिकांश तथ्य स्थानीय पुलिस से जुटाए हैं, क्योंकि घटना के बाद घटनास्थल के हालात काफी बदल चुके थे, खासकर बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर जाने से सबूत जुटाना मुश्किल हो गया था।