फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manisha death case: CBI investigated the incident site for one and a quarter hours and then went to Manisha's house for one hour.

मनीषा मौत मामला: सवा घंटा घटना स्थल तो एक घंटा मनीषा के घर जाकर सीबीआई ने की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Manisha death case: CBI investigated the incident site for one and a quarter hours and then went to Manisha's house for one hour.
वह जगह जहां पर मनीषा का शव मिला था ।
भिवानी। मनीषा मौत मामले में सीबीआई टीम वीरवार दोपहर बाद गांव सिंघानी पहुंची जहां से स्थानीय पुलिस ने मनीषा का शव बरामद किया था। टीम ने वहां करीब सवा घंटा जांच की, खेत मालिक और उस बकरी पालक से भी पूछताछ की जिसने सबसे पहले शव को देखा था। जांच के बाद सीबीआई टीम मनीषा के घर ढाणी लक्ष्मण गई जहां वहां लगभग एक घंटा रही। इस दौरान पिता संजय, दादा रामकिशन, चाचा राजकुमार और संजय के चचेरे भाई प्रदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

घर पर पिता संजय ने सीबीआई अधिकारियों से पूछा कि आखिर मामले का खुलासा कब होगा। इस पर अधिकारियों ने जल्द खुलासा करने की बात कही और भरोसा दिलाया कि खुलासा किए बिना दिल्ली नहीं लौटेंगे। इसी दौरान 30 नवंबर को ढाणी लक्ष्मण में प्रस्तावित सांकेतिक धरना व भूख हड़ताल पर भी अधिकारियों ने सवाल किया जिस पर पिता संजय ने स्पष्ट कहा कि निर्णय ग्रामीणों का है और किसी भी स्थिति में कार्यक्रम नहीं टलेगा। इसके बाद टीम फिर से सिंघानी लौटी।
विज्ञापन


28 दिन बाद दिल्ली से लौटी थी सीबीआई टीम
मनीषा मौत मामले में सीबीआई टीम 28 दिन बाद दिल्ली से भिवानी पहुंची। बुधवार को टीम ने रेस्ट हाउस में एक पुरुष और दो महिलाओं से पूछताछ की थी। वीरवार को टीम ने घटना स्थल और मनीषा के घर जाकर जांच की। टीम ने गांव सिंघानी में अन्य लोगों से पूछताछ का प्रयास भी किया लेकिन जिनसे बात होनी थी वे नहीं मिले। इस मामले में सीबीआई अब तक कई बार गवाहों से पूछताछ कर चुकी है और हर बार घटना स्थल पर जांच भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed