फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Manish Kaushik won gold medal in the 21st Mustafa Memorial Tournament

Bhiwani News: 21वें मुस्तफा मेमोरियल टूर्नामेंट में मनीष कौशिक ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 11 Sep 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 11 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Manish Kaushik won gold medal in the 21st Mustafa Memorial Tournament
भिवानी: बेस्ट बॉ​क्सिंग टीम के टाइटल के साथ मौजूद भारतीय टीम के ​खिलाड़ी।
भिवानी। बोस्निया एवं हर्जेगोविना के साराजेवो में आयोजित की गई 21वें मुस्तफा हाजरुलाहोविच स्मृति प्रतियोगिता में भारत की टीम ने बेस्ट बॉक्सिंग टीम का खिताब अपने नाम किया है। इस प्रतियोगिता में भारत की टीम ने नौ स्वर्ण व एक रजत सहित 10 पदक अपने नाम की। इन पदक विजेता खिलाड़ियों में देवसर निवासी ओलंपियन बॉक्सर मनीष कौशिक ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम व मनीष कौशिक की जीत पर परिजनों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

चार सितंबर से 10 सितंबर तक आयोजित इस टूर्नामेंट में मनीष कौशिक ने 63.5 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभाग किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मनीष कौशिक ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाड़ी मोहम्मद सरवारी को 5-0 से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच में मनीष ने फिलीस्तीन के मोहम्मद सउद को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने नौ स्वर्ण पदक और एक रजत पदक के साथ बेस्ट टीम का टाइटल भी अपने नाम किया। इसके अलावा 50 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए मंजू रानी ने स्वर्ण पदक के साथ बेस्ट वुमेन बॉक्सर का खिताब भी अपने नाम किया। वहीं, 57 किलोग्राम भारवर्ग में खेलते हुए विनाक्षी ने स्वर्ण पदक जीता और इसके साथ वुमेन वर्ग में बेस्ट टेक्नीक बॉक्सर का भी टाइटल जीता। इसके अलावा 51 किलोग्राम भारवर्ग में बारुण, 54 किलोग्राम भारवर्ग में ज्योति ने, 60 किलोग्राम भारवर्ग में शशि चोपरा ने, 63.5 किलोग्राम भारवर्ग में मनीष कौशिक ने, 75 किलोग्राम में जिज्ञासा राजपूत ने, 92 किलोग्राम भारवर्ग में नवीन कुमार ने, 92 प्लस किलोग्राम भारवर्ग में सतीश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। 57 किलोग्राम भारवर्ग में आकाश कुमार ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed