फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Mangali Football Club beat Youngstar by 7-0

Bhiwani News: मंगाली फुटबाल क्लब ने यंगस्टार को 7-0 से हराया

Wed, 15 Jan 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 Jan 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mangali Football Club beat Youngstar by 7-0
गाव अलखपुरा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में मौजूद ​खिलाड़ी, कोच व अन्य।
बवानीखेड़ा। गांव अलखपुरा में हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन और हरियाणा फुटबाल संघ के मार्गदर्शन में अस्मिता फुटबाल खेलो इंडिया लीग करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 आयुवर्ग में होगी। बुधवार को मंगाली व यंग स्टार के बीच खेले गए मुकाबले में मंगाली फुटबाल क्लब ने यंगस्टार क्लब को 7-0 से हराया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार शिक्षा विभाग में कार्यरत टीजीटी रीना राणा ने अपने पति उमेश सिंह राणा के साथ शिरकत की। उन्होंने मैदान में उपस्थित दर्शकों को भारतीय सेना दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रीना राणा ने बताया कि उनका भी माहौल खेल में ही रहकर गुजरा है। उन्होंने सभी बेटियों को शाबाशी देते हुए कहा कि आपके गुरु गोवर्धन शर्मा पीटीआई और आपकी मुख्य कोच सोनिका बिजारणियां प्रशिक्षिका के मार्गदर्शन में ही अलखपुरा गांव का नाम हरियाणा के पाठ्यक्रम जनरल नॉलेज में मिनी ब्राजील पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश राणा ने सभी खिलाड़ी बेटियों को स्वर्णिम भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे आयुष विभाग के आयुर्वेदाचार्य और जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. संजय वैद ने भी उपस्थित बेटियों को अच्छे खेल के प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

बुधवार को खेले गए मुकाबले में मंगाली फुटबाल क्लब ने यंग स्टार क्लब को 7-0 से हराया। दूसरे मैच में अलखपुरा फुटबाल क्लब ने स्ट्राइकर फुटबाल क्लब को 17-0 से हराया। एमजीएमडी फुटबाल क्लब ने सिटी यूनाइटेड फुटबाल क्लब की टीम को 15-0 से हराया। इस अवसर पर गांव अलखपुरा के सरपंच राजदीप समोता, पर्यावरण प्रेमी शारदा जाखड़, राजेश, कश्मीरी देवी, पूनम मिठरवाल, जीवनी, सुनीता जाखड़, सरिता जाखड़, सहित प्रतियोगिता ऑब्जर्वर के रूप में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चीफ कोच हरीश चंद्र, जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र सिंह, साईं कोच मनोज खत्री कुश्ती, नवीन शर्मा कोच बॉक्सिंग, देवव्रत धाकड़ सहायक कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed