{"_id":"66ef58dc8f310b734e0aaa24","slug":"man-dies-in-road-accident-wife-injured-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-123411-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बेटे के जन्मदिन का सामान लेकर घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बेटे के जन्मदिन का सामान लेकर घर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल
Sun, 22 Sep 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
भिवानी के नागरिक अस्पताल में स्थित आपातकालीन विभाग के बाहर खड़े मृतक के परिजन।
भिवानी। शहर के भगत सिंह चौक पर शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बेटे की जन्मदिन पर सामान लेकर पत्नी के साथ बाइक पर घर जा रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसा गाड़ी से बाइक को सीधी टक्कर लगने से हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायल दंपती को राहगीर जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पति ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी की गंभीर चोटों का उपचार चल रहा है। पत्नी की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव तिगड़ाना निवासी कुशलपाल उर्फ कपिल (38) अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर शहर में बेटे की जन्मदिन की पार्टी के लिए सामान लेने भिवानी आया था। सामान लेकर दंपती जब बाइक पर अपने गांव लौट रहा था तो भगत सिंह चौक के समीप सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार दंपती को गंभीर चोटें आईं। इसमें घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुशलपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी का उपचार चल रहा है।
कुशलपाल दो बच्चों का पिता था। उसका एक बेटा और एक बेटी है। सड़क हादसे के बाद जन्मदिन की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई। वहीं सेक्टर 13 पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।