फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Man arrested for withdrawing money by changing debit card

एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने का आरोपी किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for withdrawing money by changing debit card
भिवानी। डेबिट कार्ड बदलकर रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके एक दिन का रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी किए रुपयों में से दस हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय ने जींद कारागार में भेजने के निर्देश दिए हैं। आरोपी की पहचान जिला हिसार के धर्म खेड़ी निवासी राकेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि बीरण निवासी एक महिला ने औद्योगिक थाना में एक शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि उसका लड़का एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसकी रुपये निकालने में मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया और बाद में एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed