फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Make people aware to exercise their vote

मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें : डीसी

Fri, 13 Sep 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Make people aware to exercise their vote
भिवानी। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंपी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभागों के तहत कार्यक्रम आयोजित कर पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

चुनाव में जिला में अधिक से अधिक मतदान प्रतिशत को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वीप प्लान बनाया गया है, जिसके तहत विभागों को अलग-अलग जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीसी हर्षित कुमार को स्वीप का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। महावीर कौशिक द्वारा शिक्षा विभाग व शिक्षण संस्थानों को सांस्कृतिक कार्यक्रम, ड्रामा, साइकिल रैली, दौड़ व नृत्य, गीत, नाटक, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार से रेडक्रॉस सोसायटी रक्तदान शिविर लगाकर व अन्य सामाजिक संस्थाओं को शामिल कर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर मतदान करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। जिला परिषद व ईओ एमसी वीडियो क्लीप के माध्यम व डोर टू डोर गार्बेज कॉलेक्शन वाहन पर ऑडियो कैसेट चलाकर लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से न्यूज पेपर कटिंग, हरियाणा रोडवेज बस स्टैंड, बस स्टॉप और बसों पर होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर लगाना, डीडीपीओ व बीडीपीओ एवं शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा वॉल पेंटिंग से, नेहरू युवा केंद्र युवाओं की टीम बनाकर नाटक-नुक्कड़ कार्यक्रमों से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगी। महिला बाल विकास विभाग द्वारा रंगोली, मेंहदी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी।

जिला खाद्य आपूर्ति विभाग गैस सिलेंडर, पेट्रोल पंप, राशन डिपो व गैस एजेंसियों पर बैनर व पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा गांव व शहर में नागरिकों को गीत व भजनों से मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, खेल विभाग, सीएससी सेंटर के माध्यम से लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed