{"_id":"679fcab695dd2e1f1c00bbfe","slug":"mahima-is-making-her-mark-as-a-hockey-player-by-cherishing-her-dreams-during-the-corona-period-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-129420-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कोरोना काल में सपने संजोकर हॉकी खिलाड़ी के रूप में पहचान बना रही महिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कोरोना काल में सपने संजोकर हॉकी खिलाड़ी के रूप में पहचान बना रही महिमा
Mon, 03 Feb 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को टक्कर देती खिलाड़ी महिमा।
भिवानी। कोरोना काल में गांव बापोड़ा के राजकीय स्कूल में हॉकी का अभ्यास शुरू कर महिमा ने विश्व स्तर पर ऊंचाइयां छूने के सपने संजोकर रखे हैं। महिमा गांव की गलियों से निकल कर राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी का जादू दिखाते हुए खेलो इंडिया लीग जैसी स्पर्धा में पदक हासिल कर चुकी है। इसके साथ ही महिमा सब जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी स्पर्धा में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।
बता दें कि महिमा ने 12 साल की उम्र में हैंडबाल खेलते हुए खेल की दुनिया में कदम रखा। लेकिन इसके बाद अपने स्कूल शिक्षिका पीटीआई पुष्पा के मार्गदर्शन में महिमा ने हैंडबाल को छोड़कर हॉकी की स्टिक थामी और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। भीम स्टेडियम में अभ्यास करते हुए महिमा निरंतर उभरते खिलाड़ी के तौर पर कीर्तिमान स्थापित कर रही है। महिमा के खेल को देखते हुए इसका चयन 2023 में नवल टाटा खेल अकादमी में किया गया। एक साल तक महिमा ने नवल टाटा में अभ्यास कर हॉकी के गुर सीखे और 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय स्पर्धा में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया। महिमा ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी टीम को मजबूती देते हुए पदक हासिल करना है। संवाद
मां बढ़ाती है महिमा का हौसला
महिमा ने बताया कि वो किसी भी स्पर्धा में भाग लेने के लिए जाती है तो मां का आशीर्वाद साथ रहता है। उन्होंने बताया कि वो मुकाबले में हारे चाहे जीते मां संतोष देवी हमेशा हौसला बढ़ाती हैं। मां हमेशा एक बात कहती है कि मेहनत करती रह, एक दिन उसका फल तुझे जरूर मिलेगा। यहीं बात उन्हें जिंदगी में हर असफलता से कुछ सीख कर जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।
विज्ञापन
ये रही महिमा की उपलब्धि
-वर्ष 2022-23 में आयोजित खेलो इंडिया लीग अंडर-16 में हर हॉकी अकादमी टीम की तरफ से खेलते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
-वर्ष 2024-25 में आयोजित खेलो इंडिया लीग अंडर-16 में ओडिसा नवल टाटा हॉकी टीम की तरफ से खेलते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
-14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय स्पर्धा में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व किया।
-खेलो महाकुंभ राज्यस्तरीय हॉकी स्पर्धा में भिवानी टीम की तरफ से खेलते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
-हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राज्यस्तरीय स्पर्धा 2024 में भिवानी टीम का प्रतिनिधित्व किया।
-हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राज्यस्तरीय स्पर्धा 2023 में भिवानी टीम का प्रतिनिधित्व किया।