{"_id":"66e1e5d2f9a11ac1fe0207b4","slug":"mahapanchayat-in-rajput-dharamshala-unanimously-nominated-abhijit-lal-singh-as-independent-candidate-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-122981-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राजपूत धर्मशाला में महापंचायत ने अभिजीत लाल सिंह को सर्वसम्मति से उतारा निर्दलीय प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राजपूत धर्मशाला में महापंचायत ने अभिजीत लाल सिंह को सर्वसम्मति से उतारा निर्दलीय प्रत्याशी
Thu, 12 Sep 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 12 Sep 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
राजपूत धर्मशाला में महापंचायत को संबोधित करते अभिजीत लाल सिंह ।
भिवानी। राजपूत धर्मशाला में हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा की सर्वजातीय महापंचायत हुई। महापंचायत में राष्ट्रीय दलों पर राजपूत समाज की अनदेखी करने पर रोष जताया गया और सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह को भिवानी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतारा जाए। इसके बाद महापंचायत में उपस्थित सभी लोगों ने इस फैसले पर सहमति जताई।
समाज के लोगों के आदेश के बाद बुधवार को अभिजीत लाल सिंह ने भिवानी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दर्ज किया। महापंचायत की जानकारी देते हुए हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के प्रदेश मुख्य संरक्षक आरपी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीतिक दलों द्वारा राजपूत समाज की अनदेखी से समाज के लोगों में भारी गुस्सा है तथा उन्होंने स्वयं का अपना प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है। इसमें बाद सर्वसम्मति से अभिजीत लाल सिंह के नाम पर मुहर लगी।
अभिजीत लाल सिंह ने कहा कि उनका परिवार तीन पीढ़ी से वे जनसेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे वर्ष 2010 से 2024 तक लगातार कांग्रेस में रहते हुए विभिन्न पदों के चुनाव जीतते आ रहे हैं। इसके चलते उन्हें पूरा विश्वास था कि पार्टी उन्हें भिवानी का प्रतिनिधित्व करने का मौका देगी। लेकिन इसके बावजूद भी पार्टी ने दलबदलू व तीन बार हारे हुुए व्यक्ति पर विश्वास जताया, जिसके चलते समाज के लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि यदि राजनीतिक समाज के मुख्य वर्गों में से किसी व्यक्ति को उम्मीदवार घोषित न करके हारे हुए व्यक्तियों को टिकट देती है तो निश्चित रूप से लोगों में रोष पनपेगा।