{"_id":"672d2a1d1a3b776fe9010a41","slug":"mahakumbh-of-purvanchal-families-gathered-at-jui-ghat-for-chhath-mahaparva-puja-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125348-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: छठ महापर्व पूजा के लिए जूई घाट पर उमड़ा पूर्वांचल परिवारों का महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: छठ महापर्व पूजा के लिए जूई घाट पर उमड़ा पूर्वांचल परिवारों का महाकुंभ
विज्ञापन
छठ पूजा पर पूजा अर्चना करती महिलाएं।
भिवानी। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भिवानी के तोशाम रोड स्थित जूई नहर के समीप बने घाट पर पूर्वांचल परिवारों का महाकुंभ उमड़ा। महिलाओं ने पानी में उतरकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर खुशहाली की कामना की।
वहीं विधायक घनश्याम सर्राफ ने पत्नी प्रेमलता सर्राफ के साथ कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शिरकत की। वहीं भिवानी से माकपा व कांग्रेस प्रत्याशी रहे ओमप्रकाश ने भी पहुंचकर प्रवासी परिवारों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।
जूई नहर पर बने पूजा घाट पर वीरवार सुबह से ही तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। घाट पर स्वागत द्वार बनाया गया है। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी अलग से मंच सजाया गया। जहां कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। इस मौके पर भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहार मानवता के कल्याण और विकास के लिए काफी अहम हैं।
विज्ञापन
उन्होंने छठ महापर्व पर प्रवासी परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली की कामना की। वहीं जूई नहर में पानी में उतरकर सुहागिन महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली की कामना की। छठ पूजा घाट पर महिलाओं ने समूह में छठी मईया की पूजा और व्रत कथा भी सुनी। इसके बाद ही महिलाओं ने परिजनों के साथ खाद्य सामग्री के साथ माता का विधि-विधान से पूजन किया।
इस दौरान मेला भी लगा, जिसमें महिलाओं और बच्चों ने भी खूब खरीदारी की। दरअसल, भिवानी में करीब ढाई हजार से अधिक प्रवासी परिवार छठ महापर्व पर चार दिवसीय कार्यक्रम मनाते हैं। इसके लिए जूई घाट पर स्थाई रूप से छठ मईया के पूजन का घाट बना हुआ है। शुक्रवार अल सुबह उगले सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व के व्रत का समापन होगा।