फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Maha Kumbh games will be held from 4th to 6th July

Bhiwani News: अब चार से छह जुलाई तक होंगे महाकुंभ के खेल

Fri, 21 Jun 2024 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 21 Jun 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh games will be held from 4th to 6th July
भिवानी। खेल विभाग ने राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस बार खेल महाकुंभ दो चरणों में आयोजित करवाया जाएगा। पहले चरण में चार से छह जुलाई और दूसरे चरण में नौ से 11 जुलाई तक खेल महाकुंभ आयोजित करवाया जाएगा। हालांकि अभी खेल विभाग ने आयोजन स्थल घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

दरअसल, खेल विभाग ने खेल कैलेंडर में राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए तिथि और स्थान निर्धारित कर दिए थे। इसके तहत 15 से 18 जून तक खेल महाकुंभ आयोजित करवाया जाना था। लेकिन भीषण गर्मी के कारण खेल विभाग ने राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ स्थगित कर दिया था। अब विभाग ने फिर से खेल महाकुंभ के लिए शेड्यूल घोषित किया है। इस बार खेल महाकुंभ दो चरणों में आयोजित करवाया जाएगा। पहले चरण में चार से छह जुलाई और दूसरे चरण में नौ से 11 जुलाई तक खेल महाकुंभ आयोजित करवाया जाएगा। जिले से खेल महाकुंभ के लिए विभिन्न खेलों में 525 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिलास्तर पर आयोजित करवाई गई ट्रायल में राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिले के 525 खिलाड़ियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन


विभाग ने राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए शेड्यूल घोषित कर दिया है। खेल महाकुंभ दो चरणों में होगा। पहले चरण में चार से छह जुलाई और दूसरे चरण में नौ से 11 जुलाई तक खेल महाकुंभ आयोजित करवाया जाएगा। जिले से खेल महाकुंभ के लिए विभिन्न खेलों में 525 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अभी विभाग ने आयोजन स्थल घोषित नहीं किया है। - धुरेंद्र सिंह हुड्डा, जिला खेल अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed