फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Made aware for more applications in Mission Buniyad and Super-100

Bhiwani News: मिशन बुनियाद व सुपर-100 में अधिक आवेदन के लिए किया जागरूक

Mon, 02 Dec 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Made aware for more applications in Mission Buniyad and Super-100
बवानीखेड़ा के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम को संबो​धित करती संतो
बवानीखेड़ा। विकल्प फाउंडेशन की ओर से मिशन बुनियाद व सुपर-100 का ब्लॉक लेवल अवेयरनेस कैंपेन प्रोग्राम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने शिरकत की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सुंदर अत्रि रहे। खंड शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मिशन बुनियाद व सुपर 10 में अधिक से अधिक छात्रों का रजिस्ट्रेशन करना था। इसके माध्यम से छात्रों के अभिभावकों को मोटिवेट कर उनको जागरूक किया। ताकि वह अधिक से अधिक अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवा सकें।
विज्ञापन

सुपर-100 मिशन बुनियाद के विषय में छात्रों में जो संदेह थे उन संदेशों को दूर करने के लिए कार्यक्रम में पीपीटी दिखाई गई। विकल्प फाउंडेशन के एरिया इंचार्ज अरविंद ने अभिभावकों का संशय दूर किया। कार्यक्रम में छात्रा खुशी ने अपने अनुभव बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में खंड के 35 में से 34 स्कूल के 8वीं से 9वीं व 10वीं के 73 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने बताया कि विभाग सरकार की कल्याणकारी योजना से अनेक गरीब छात्र लाभ ले रहे हैं। कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने अधिकारियों से निवेदन किया कि सुपर 100 व मिशन बुनियाद का सेंटर बवानीखेड़ा में बनने का कार्य करें। ताकि खंड के छात्रों को दूर न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed