फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   loss of 50 crore by computer operators strike

Bhiwani News: कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से जिले में सरकार को 50 करोड़ का नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
loss of 50 crore by computer operators strike
भिवानी। लघु सचिवालय ​​स्थित सरल केंद्र में खाली पड़ी  कुर्सियां। संवाद
फोटो : 19, 20
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से जिले में सरकार को 50 करोड़ का नुकसान
- लगातार तीसरे दिन तहसील व सरल केंद्र में छाई रही विरानगी
- राजस्व को लग रहा चूना, सरकार ने भी हड़ताल के विकल्प में नहीं उठाए कोई कदम
- सरल केंद्र में लोगों ने भी आना किया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। जिले में लगातार तीसरे दिन कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल जारी रही। इसके कारण सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहीं। कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण जिले में सरकारी राजस्व को तीन दिनों में लगभग 50 करोड़ का नुकसान हुआ है। साथ ही लोगों की परेशानी ज्यों की त्यों बनी हुई है। इसके कारण लोगों ने तहसील व सरल केंद्र में आना भी बंद कर दिया है। वहीं सरकार द्वारा हड़ताल से निपटने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। बुधवार को भी सरल केंद्र में वीरानगी छाई रही।
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल्स के आवाहन पर जिले के कंप्यूटर ऑपरेटर लगातार हड़ताल पर है। मांगों को लेकर सरकार व कंप्यूटर ऑपरेटर आमने-सामने है। न ही तो सरकार कंप्यूटर ऑपरेटरों की मांगों को मान रही है, और न ही कंप्यूटर ऑपरेटर झुकने को तैयार है। इन दोनों के बीच आमजन फंसे हुए हैं। लगातार तीसरे दिन सरल केंद्र व जिला तहसील कार्यालय में वीरानी छाई रही। अब तो लोगों ने सरल केंद्र में ऑनलाइन कार्यों के लिए आना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं हड़ताल के कारण स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन, नकल, फर्द, जमाबंदी, इंतकाल, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ियों के पंजीकरण व नवीनीकरण एवं ट्रांसफर के कार्य रुकने के कारण सरकारी राजस्व को तीन दिनों में जिले में लगभग 50 करोड़ का नुकसान हुआ है। लेकिन सरकार द्वारा अभी तक हड़ताल के विकल्प के तौर पर कोई कदम नहीं उठाए है। सबसे ज्यादा परेशानी आमजन को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष पवन कौशिक व जिला महामंत्री गुरदीप सिंह ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति लगातार अनदेखा रवैया अपनाए हुए हैं। इसके चलते कंप्यूटर प्रोफेशनल्स में रोष है। कंप्यूटर प्रोफेशनल्ज संघर्ष करते रहेंगे। पीछे नहीं हटेंगे।।

--------
कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल से जिले में अब तक सरकारी राजस्व को लगभग 50 करोड़ का नुकसान हो चुका है। सरकार द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटरों के विकल्प के कोई आदेश नहीं दिए गए हैं।
- अजय सैनी, तहसीलदार, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed