फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lord Parashuram was an expert in weapons and scriptures: Dr. Arvind

शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे भगवान परशुराम : डॉ. अरविंद

Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lord Parashuram was an expert in weapons and scriptures: Dr. Arvind
बहल में परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अरविंद शर्मा को सम्मानित करते आयोजक। 
बहल। परशुराम धर्मशाला में लोहारू हलका ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर समारोह में सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे। वे जहां शिक्षित समाज के पक्षधर थे। वहीं वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जनमानस को प्रेरित करते थे। 30 मई को रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भगवान परशुराम जयंती पर राजकीय अवकाश की व्यवस्था की। वर्तमान में भिवानी में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कालेज का 538 करोड़ रुपये से निर्माण हुआ है। इसी प्रकार कैथल में 600 करोड़ रुपये की लागत से भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण चल रहा है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भगवान परशुराम धर्मशाला लोहारू व भगवान परशुराम धर्मशाला बहल में विकास कार्यों के लिए 11-11 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed