{"_id":"675b37b15631219037088ca5","slug":"loharu-railway-junction-will-be-renovated-at-a-cost-of-crores-of-rupees-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-127025-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: करोड़ों रुपये की लागत से लोहारू रेलवे जंक्शन का होगा नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: करोड़ों रुपये की लागत से लोहारू रेलवे जंक्शन का होगा नवीनीकरण
विज्ञापन
लोहारू रेलवे स्टेशन।
भिवानी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से लोहारू रेलवे जंक्शन के नवीनीकरण का किया जाएगा। जंक्शन पर यात्रियों के लिए 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, रिटायरिंग रूम, पार्क, कैंटीन, शौचालय, डिजिटल डिस्पले, सूचना सिस्टम, कोच गाइडेंस सिस्टम सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
लोहारू जंक्शन से गिगनाऊ, गारनपुरा, गागड़वास, गोठ़़डा, बडदू पूर्ण, बडदू जोगी, सिंघानी, ढिगावा, बारवास, बरालू, अकबरपुर सहित कुल 55 गांवों और ढाणियों के लोगों को आवागमन होता है। वहीं रोजाना सैकड़ों यात्री सफर करते हैं। इसके अलावा लंबे रूट की गाड़ियों का आवागमन भी लोहारू जंक्शन से होता है। यहां से 50 गाड़ियों का दैनिक व साप्ताहिक आवागमन होता है। इसमें जोधपुर, दिल्ली, जयपुर, बीकानेर, कोटा, हावड़ा, मुंबई सेंट्रल, तिरूपति, सियालदह, लालगढ़, हैदराबाद जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, लोहारू रेलवे जंक्शन पर नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के लोहारू स्टेशन के नवीनीकरण के तहत बड़े स्तर पर सुधार कार्य किए जांएगे। स्टेशन के मुख्य गेटों को आकर्षित बनाया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन भवन, रिहायशी भवन के साथ रेलवे जंक्शन परिसर का सुंदरीकरण किया जाएगा। बाउंड्री वॉल, सर्कुलेटिंग एरिया में सुंदरीकरण के साथ दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा तैयार की जाएगी। इसके अलावा एलईडी लाइटिंग और दीवारों पर आर्ट वर्क भी किया जाएगा। दिव्यांगजनों के लिए अलग से स्लोप मार्ग बनाया जाएगा।
विज्ञापन
जंक्शन की लाइटिंग व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इसके अलावा यात्री सूचना प्रणाली में सुधार के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टी लाइन डिस्प्ले बोर्ड, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, बड़ी एलईडी स्क्रीन और जीपीएस आधारित डिजिटल क्लॉक भी लगाया जाएगा। यात्रियों के लिए जंक्शन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल भी बनाया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत लगभग 7 करोड़ रुपये है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस जंक्शन का निर्माण कार्य पूरा होने पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी एवं व्यापारी वर्ग भी लाभान्वित होगा।
प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र के अंतिम छोर पर राजस्थान सीमा से सटे लोहारू रेलवे जंक्शन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नया रूप दिया जा रहा है। देश में लंबे समय से रेलवे की तरफ से स्टेशनों का पुनर्विकास का कार्य जारी है। इसके तहत जिले के लोहारू जंक्शन पर कार्य शुरू किया गया है।
-- -- -- -- -- -- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लोहारू जंक्शन पर नवीनीकरण का कार्य शुरू हो चुका है। यात्रियों को सभी आधुनिक सुविधा मुहैया करवाई जाएंगी। इसके तहत रेलवे जंक्शन परिसर, मुख्य गेट, 12 मीटर पैदल यात्री पुल, लाइटिंग सिस्टम, रिहायशी भवन, कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड, मल्टी लाइन डिस्प्ले बोर्ड, सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम जैसे कार्य किए जाएंगे।
- महावीर मीणा, स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टेशन लोहारू।