फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Loharu police conducted a flag march and gave the message of maintaining peace

Bhiwani News: लोहारू पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया शांति कायम रखने का संदेश

Tue, 03 Sep 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 03 Sep 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
Loharu police conducted a flag march and gave the message of maintaining peace
भिवानी जिले में ढिगावामंडी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालते पैरामिलिट्री फोर्स के जवान।
लोहारू। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। सोमवार को लोहारू थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह और एसएसबी के अधिकारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में सेना के जवानों ने शहर लोहारू थाना क्षेत्र के गांवों में फ्लैग मार्च किया। जितेंद्र सिंह ने लोगों से आगामी विधानसभा चुनावों में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में नागरिकों का अहम योगदान है।
विज्ञापन

वहीं, लोहारू के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज दलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी भारतीय निर्वाचन आयोग के हिदायतों की पूर्ण जानकारी लेकर कार्य करें। चुनाव संबंधी कार्य में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। अधिकारी निष्ठा और ईमानदारी से सकारात्मक रूप से अपना कर कार्य करें ताकि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाए जा सके।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी मनोज दलाल सोमवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय में टेबल पर चुनाव संबंधी सामान वितरण व चुनाव के बाद चुनाव सामग्री लेने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। निर्वाचन अधिकारी मनोज दलाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाना हम सब की जिम्मेदारी है। इसलिए सभी अधिकारी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें और चुनाव आयोग की निर्देशों की पूर्ण जानकारी लें। कोई भी कार्य ऐसा नहीं होना चाहिए कि चुनाव आयोग की पालना न करता हो। उन्होंने चुनाव से जुड़े अधिकारियों को चुनाव अधिकारी की डायरी, फॉर्म पीएस 05, 17सी ,17ए ,स्क्रुटनी पेपर एवं ईवीएम रिकॉर्ड सहित सभी फार्मों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन होना चाहिए। शिविर में मास्टर ट्रेनर ललित कुमार ने चुनाव संबंधी विस्तार से जानकारी दी और कहा कि सावधानी पूर्वक हमें चुनाव संपन्न करवाने हैं और सभी फॉर्म पूर्ण रूप से समझ कर पूर्ण जानकारी हासिल करके कार्य करना है। इस अवसर पर प्राचार्य राजवीर सांगवान, श्याम सुंदर सांगवान, राजीव वत्स, इलेक्शन कानूनगो अनिल मेंचू ,प्राचार्य दलबीर सिंह, हीरालाल सांगवान, डा पूनम चाहर लेघा,सरिता पुनिया, रविकांत, एस एपीओ सुरेन्द्र श्योराण, प्रद्युमन, कंवरभान दहिया, शाहिद चुनाव से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed