भिवानी। लोहानी गांव की 11 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी अवनी तंवर ने हरियाणा स्टेट स्कूल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल स्कूली खेलों के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। हाल ही में रोहतक में 7 से 9 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अवनी ने लगातार सभी पांच मुकाबले जीतकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
अवनी शिवम स्कूल, लोहानी की छात्रा हैं। उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उसे राष्ट्रीय स्तर के स्कूली खेलों में खेलने के लिए चयनित किया गया है। अवनी की इस उपलब्धि पर स्कूल निदेशक निशांत तंवर, प्राचार्य संजय भारद्वाज और स्कूल स्टाफ ने उसे बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि अवनी तंवर ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अब नेशनल स्तर पर भी अवनी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।