{"_id":"65db8d96a5245b53be00ecf4","slug":"locks-of-air-force-officers-locked-house-broken-cash-and-jewelery-stolen-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-113753-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: वायु सेना के अधिकारी के बंद मकान के तोड़े ताले, नकदी व जेवरात चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: वायु सेना के अधिकारी के बंद मकान के तोड़े ताले, नकदी व जेवरात चुराए
Mon, 26 Feb 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बवानीखेड़ा। गांव रोहनात में चोर वायु सेना के अधिकारी के बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। पिछले माह सैन्य अधिकारी उनकी पत्नी के साथ छोटे बेटे के पास गुजरात के जामनगर गए हुए थे। चोरी की शिकायत थाना बवानी खेड़ा में दर्ज करवाई गई है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव रोहनात निवासी अजीत कुमार बूरा ने बताया कि वह वायु सेना में वारंट अफसर के पद पर कार्यरत है। उनकी पोस्टिंग फिलहाल सिरसा में है। उसके दो लड़के हैं, जो बाहर नौकरी करते हैं। गांव के मकान में उनकी पत्नी रहती थी। पिछले माह वह और उनकी पत्नी अपने छोटे बेटे के पास गुजरात के जामनगर रहने चले गए थे। इस दौरान उनका घर बंद था। हालांकि वह हर सप्ताह गांव घर को संभालने आते थे। 18 फरवरी को वह गांव रोहनात में अपने बंद मकान को संभालने आए तो उन्हें घर के दरवाजों व अलमारियों के ताले टूटे हुए मिले और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जब सामान की जांच की तो घर से सोने की चार अंगूठियां, दो सिक्के, चांदी के चार छोटे तथा दो बड़े सिक्के, करीब पांच हजार रुपये चोरी हो चुके थे। शनिवार को वायुसेना वारंट अफसर की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।