फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   lock down, people, police punishment

लॉकडाउन व कोरोना की गाइडलाइन का पालन न करने वालों के चालान किए

Fri, 11 Jun 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
lock down, people, police punishment
घंटाघर से सराय चौपटा मार्ग पर जाम में फंसे वाहन चालक। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। लॉकडाउन में मिली छूट का दुकानदार सरेआम फायदा उठा रहे हैं। बाजार के लिए लागू किए सम-विषम नियमों का दुकानदार उल्लंघन कर रहे हैं। साथ ही बाजार में ग्राहक भी बगैर मास्क के घूम रहे है। जिन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने चालान काट कर उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाया। वीरवार को बाजार में वाहन चालकों की वजह से जाम लग गया, जिसमें राहगीर फंस गए।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते सरकार ने लॉकडाउन लागू किया था। मगर कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के कारण सरकार व प्रशासन ने बाजारों को विशेष छूट दी। जिसके तहत बाजार खोलने के लिए सम-विषम का फॉर्मूला लागू किया मगर दुकानदार इस फॉर्मूल से नाखुश हैं और वो इस नियम का पालन नहीं कर रहे। वीरवार को शहर के हांसी गेट, घंटा घर, सराय चौपटा और बिचला बाजार क्षेत्र में ज्यादातर दुकानें खुली रही। जिसमें दुकानदारों ने अपनी दुकान का नंबर न होते हुए दुकान खोल ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच दुुकानदारों का चालान किया। साथ ही बाजार में बगैर मास्क के घूम रहे राहगीरों का भी चालान किया।
विज्ञापन

जाम खुलवाने में पुलिस का छूटा पसीना
वीरवार को शहर के सरकुलर रोड, हांसी गेट, घंटा घर, दिनोद गेट सहित बिचला बाजार में अधिक भीड़ के कारण जाम लग गया। जिसके कारण राहगीर जाम में फंस गए। ट्रैफिक पुलिस ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed