फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Live staging of Lanka Dahan, Laxman Murchha and Meghnad killing in Ramlila.

Bhiwani News: रामलीला में लंका दहन, लक्ष्मण मूर्छा और मेघनाद वध का किया जीवंत मंचन

Sat, 12 Oct 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 12 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Live staging of Lanka Dahan, Laxman Murchha and Meghnad killing in Ramlila.
सेठ किरोड़ीमल पार्क में आयोजित  रामलीला में आरती कर मंचन की   शुरूआत करते आयोजक।
भिवानी। स्थानीय सेठ किरोड़ीमल पार्क में श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में चार दिवसीय रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। रामलीला मंचन के तीसरे दिन शुक्रवार को लंका दहन, लक्ष्मण मूर्छा एवं मेघनाथ वध का जीवंत मंचन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कलाकारों की ओर से एक-एक घटनाक्रम को ऐसा पेश किया कि दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए। श्री अग्रसेन रामलीला कमेटी के प्रधान विजय बंसल टैणी व महामंत्री एडवोकेट अजय सर्राफ ने बताया कि संपूर्ण रामलीला चार दिनों में पूरी करने का उन्होंने निर्णय इसीलिए लिया कि लंबे समय तक दर्शक ऊब जाते है। इसीलिए चार दिनों में ही रामलीला संपन्न करवाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

टैणी ने कहा कि रामलीला का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को अच्छे और बुरे कर्मों के परिणाम के बारे में जागरूक करना भी है। उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, उनके संघर्षों, आदर्शों और मर्यादा की कहानी को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। रामलीला के माध्यम से लोग आदर्श जीवन, धर्म, सत्य, और कर्तव्य की महत्ता को समझते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्रधान पवन भरतिया, सुरेश डब्बेवाला, कोषाध्यक्ष मामनचंद अग्रवाल, सह संयोजक प्रवीण गर्ग एवं सदस्य मुरारीलाल तौला, पवन बुवानीवाला, विनोद गोयल, प्रमोद मिंडुका, उमाकांत भोली, विनोद जैन व अभिषेक बंसल ने बताया कि रामलीला मंचन के चौथे दिन राम-रावण युद्ध के साथ पुतला दहन कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि यह मंचन बेहद शानदार एवं आकर्षण का केंद्र रहेगा, क्योंकि दहन के लिए रामलीला कमेटी द्वारा सोने की भव्य लंका बनवाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed