फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lift out of order, stretcher missing... patients left helpless.

Bhiwani News: लिफ्ट बंद, स्ट्रेचर गायब...सहारे को तरसते मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lift out of order, stretcher missing... patients left helpless.
जिला नागरिक अस्पताल में स्ट्रेचर ना मिलने पर मरीज को   अपनी गोद में उठाकर ईलाज के लिए लेकर जाता
भिवानी। लिफ्टें बंद, स्ट्रेचर गायब और सहारे को तरसते मरीजों की तस्वीर जिला नागरिक अस्पताल और पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत बयां कर रही है। बंद लिफ्टें, गायब व्हील चेयर व स्ट्रेचर तथा धूप में पंजीकरण कराने की मजबूरी ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में आने वाले गंभीर मरीजों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। प्रशासनिक अनदेखी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं और मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल में दंत रोग ओपीडी को छोड़कर सभी ओपीडी सेवाएं बंद हैं। इसके कारण पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा खून जांच, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच केंद्रों पर भी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को गोद में ले जाने को मजबूर तिमारदार
नागरिक अस्पताल के आपात विभाग के बाहर मरीजों के लिए व्हील चेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं रहते। परिजन अपने लाचार और दर्द से कराहते मरीजों को गोद में उठाकर, कंधे का सहारा देकर या पीठ पर लादकर ओपीडी और वार्डों तक ले जाने को मजबूर हैं। वहीं किसी अधिकारी का दौरा होने पर आपात विभाग के बाहर व्हील चेयर और स्ट्रेचर की भरमार दिखाई देती है। अधिकारी के जाने के बाद फिर व्हील चेयर और स्ट्रेचर गायब हो जाते हैं और मरीज दिनभर परेशान होते रहते हैं।

बंद लिफ्टों से मरीज परेशान
जिला नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में लिफ्टें बंद पड़ी हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उठानी पड़ रही है। लिफ्ट बंद होने के कारण उन्हें दूसरी और तीसरी मंजिल पर स्थित ओपीडी, पैथोलॉजी जांच प्रयोगशालाओं और भर्ती वार्डों तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। सांस, हृदय और जोड़ों की बीमारियों से पीड़ित बुजुर्ग मरीजों के लिए सीढ़ियां चढ़ना और भी मुश्किल हो जाता है। लिफ्ट और स्ट्रेचर नहीं मिलने से मरीजों को चिकित्सकों के कक्ष तक पहुंचने में ही घंटों लग जाते हैं जिससे समय पर इलाज मिलने में परेशानी हो रही है।

धूप में मरीज करवा रहे पंजीकरण
अस्पताल परिसर में अव्यवस्था का आलम यह है कि पर्ची कटवाने (पंजीकरण) के लिए आने वाले मरीजों को भीषण धूप और गर्मी में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। पंजीकरण काउंटरों के बाहर न तो कोई स्थायी शेड है और न ही धूप से बचाव के लिए त्रिपाल या अन्य छाया की व्यवस्था की गई है। वहीं अस्पताल स्टाफ को धूप से बचाने के लिए हरे कपड़े के पर्दे लगाए गए हैं ताकि उन्हें धूप से राहत मिल सके।


अपने बुजुर्ग पिता का इलाज कराने के लिए आया हूं। हम सुबह से लाइन में लगे हैं। न तो पिताजी के लिए बैठने की कोई जगह मिली और न ही व्हील चेयर। लिफ्ट बंद होने के कारण उन्हें दो मंजिल ऊपर सीढ़ियों से ले जाना पड़ा। सरकारी अस्पतालों में गरीबों की सुनने वाला कोई नहीं है। प्रशासन को समस्या का समाधान करना चाहिए। -बिजेंद्र कुमार, शांति नगर निवासी।

चिकित्सक कक्षों में घुसे रहते हैं मरीज
मरीजों की जांच के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। चिकित्सक कक्षों के अंदर 20 से 25 मरीज एक साथ घुस जाते हैं। इसके बाद चिकित्सक को चारों तरफ से घेर लेते हैं। इससे न तो मरीज खुलकर अपनी बात रख पाता है और न ही चिकित्सक सही ढंग से परामर्श दे पाते हैं। -सतीश कुमार, मरीज।


नागरिक अस्पताल में नई लिफ्ट लगाई गई हैं। लिफ्ट बंद होने की सूचना मुझे नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो अभी पता करवाता हूं कि क्या कारण है। इसे मरीजों की सुविधाओं के लिए तुरंत चालू करवा दिया जाएगा। -डॉ. बलवान, प्रभारी नागरिक अस्पताल, भिवानी


मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में एक सप्ताह के अंदर सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। इसमें लिफ्ट, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और खून जांच शामिल हैं। इसके बाद मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -डॉ. रघुबीर शांडिल्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed