फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Lifestyle changes and regular exercise are the only ways to prevent cancer.

Bhiwani News: जीवनशैली में बदलाव और नियमित व्यायाम से ही कैंसर से बचाव संभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lifestyle changes and regular exercise are the only ways to prevent cancer.
भिवानी। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने आमजन को नियमित व्यायाम अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी। चिकित्सकों का कहना है कि संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और सुरक्षित जीवनशैली ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान नागरिक अस्पताल स्थित कैंसर डे-केयर सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि जब शरीर की सामान्य कोशिकाएं असामान्य रूप से तेजी से बढ़ने लगती हैं, तो कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली, असंतुलित खानपान, मोटापा, अधिक धूप और रेडिएशन के संपर्क में आना, कम उम्र में विवाह, कई यौन संबंध जैसे कारण इस तरह की बीमारियों के फैलने का जोखिम बढ़ा देते हैं।
विज्ञापन

डॉ. संजय ने बताया कि कैंसर के सामान्य लक्षणों में शरीर पर घाव का लंबे समय तक ठीक न होना, असामान्य रक्तस्राव, स्तन या शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ, खाना निगलने में कठिनाई, मस्से या तिल के रंग में बदलाव, लगातार खांसी या आवाज में बदलाव शामिल हैं। इसके अलावा महिलाओं में स्तन कैंसर की समस्या अधिक देखी जाती है। इसमें स्तन कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का निर्माण करती हैं। इसके लक्षणों में निप्पल का अंदर की ओर मुड़ना, निप्पल से स्राव होना, कांख (अंडरआर्म) में गांठ, स्तन के किसी हिस्से में सूजन, स्तन या निप्पल में दर्द, त्वचा पर जलन और खुजली शामिल हैं। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और उपचार से कैंसर का इलाज संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव :
तंबाकू से दूर रहें और शराब का सेवन सीमित करें।
ताजे फल और सब्जियों से भरपूर पौष्टिक आहार लें।
जंक फूड के सेवन से बचें।
सुरक्षित यौन संबंध अपनाएं।
वजन संतुलित रखें।
नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed