फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Leopard cub seen by farmers between Chhapar Rangdan and Chhapar Jogian

Bhiwani News: छपार रांगडान व छपार जोगियान के बीच किसानों को दिखा तेंदुए का शावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Leopard cub seen by farmers between Chhapar Rangdan and Chhapar Jogian
तोशाम के खेतों में तेंदुए की तलाश में जुटी टीम। 
तोशाम (भिवानी)। शनिवार शाम करीब चार बजे छपार रांगडान व छपार जोगियान के बीच किसानों ने काम करते समय एक तेंदुआ का बच्चा दिखाई दिया। तेंदुआ का बच्चा खेतों में से गुजर रहा था, उस समय किसानों ने देखा। इसके बाद किसानों ने 112 डायल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। छपार रांगडॉन के किसान हरपाल व गणेश ने बताया कि वे खेत में काम कर रहे थे। उस समय उन्हें तेंदुए का शावक दिखाई दिया व वह आगे खेतों में चला गया। जिसके बाद उन्होंने गांव व पुलिस को सूचना सोशल मीडिया पर शेयर कर दी ताकि सावधानी बरती जा सके और कोई हादसा या अनहोनी न हो। सूचना के बाद बताया कि एक टीम तेंदुआ का शावक दिखाई देने वाली जगह पर जांच के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन

---------
किसानों व ग्रामीणों में दहशत का मौहाल
तेंदुए का शावक दिखने की खबर मिलते ही आसपास के किसानों व ग्रामीणों में दहशत फैल गई। किसानों को सूचना मिलते ही मौके पर एकत्रित हो गए। किसानों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। सूचना के बाद पुलिस व वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------

अफवाह न फैलाएं : ज्योति कुमार
इस बारे में वन्य प्राणी विभाग के सब इंस्पेक्टर ज्योति कुमार ने बताया कि अफवाह न फैलाएं। अभी तक कुछ नहीं मिला है, जांच की जा रही है। अभी तक कुत्ते के पैरों के निशान मिले हैं। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed