फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Law awareness camps will be organized in rural areas through mobile vans

Bhiwani News: ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल वैन के माध्यम से लगाए जाएंगे कानून जागरूकता शिविर

Tue, 27 May 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 27 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Law awareness camps will be organized in rural areas through mobile vans
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जून माह में ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल वैन के माध्यम से कानून जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण जनों, विशेषकर समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को निशुल्क एवं सक्षम कानूनी सहायता प्रदान करना है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की देखरेख में ये शिविर आयोजित किए जाएंगे। मोबाइल वैन विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को कानूनी अधिकारों, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और विधिक सेवाओं की जानकारी देगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिविरों में ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता, अधिकार मित्र और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता शिविरों का जून माह में इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
सीजेएम ने बताया कि दो जून को गांव कोट व उमरावत, तीन को गांव सांगा व बडाला, चार को गांव धारेडू व मानेहरू, पांच को गांव ढाणा नरसाना व ढाणा लाडनपुर, छह को गांव खरक कलां व कलिंगा, नौ को गांव राजपुरा व सूई में शिविर लगेंगे। वहीं 10 जून को गांव दिनोद व कोहाड, 11 को गांव हरीपुर व पालूवास, 12 को गांव नवा व धिराणा, 13 को गांव कलिंगा राजूपाना व सिवाई पाना व 16 जून को गांव ढाणी बह्रामण व आसलवास मरेटा में कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार से 17 जून को गांव तिगड़ाना व घुसकानी, 18 को गांव देवसर व लोहानी, 19 को गांव गुजरानी व मिताथल, 20 को गांव निनान व बामला, 21 को गांव बापोड़ा व बीरण, 23 को गांव हालूवास व प्रलाहदगढ़, 24 को गांव मंढ़ाणा व पुर, 25 को गांव नाथुवास व कालूवास, 26 को प्रेमनगर व जाटूलोहारी, 27 को गांव नीमड़ीवाली व हालूवास व 30 जून को गांव ढाणी हरसुख व रेवाडी खेड़ा में कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed